नूंह हिंसा के विरोध में दक्षिण दिल्ली के खानपुर में वीएचपी ने किया प्रदर्शन

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)
हरियाणा के नूंह में हुई हिंदुओं पर हिंसा के विरोध में विश्व हिंदू परिषद ने दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन किया, इन प्रदर्शनों में लाखों की संख्या में लोग मौजूद रहें। इसी कड़ी में दक्षिणी दिल्ली के अंबेडकर नगर स्थित खानपुर इलाके में वीएचपी ने बजरंग दल के साथ मिलकर एक बड़ा प्रदर्शन आयोजित किया। इस प्रदर्शन में हजारों की संख्या में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद से जुड़े हुए संगठनों के अलावा, आम लोग मौजूद रहें। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने मांग की कि इस हिंसा के दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और दंगा फैलाने में शामिल रहे लोगों की संपत्ति जप्त की जाएं। इसके अलावा लोगों ने कहा कि हरियाणा में योगी मॉडल की जरूरत है। इसके अलावा लोगों ने आगे कहा कि जिस तरीके से यूपी में बदमाश व माफिया अपराध करने से डर रहे हैं, उसी प्रकार हरियाणा में भी दंगाइयों के बीच में सरकार का खौफ होना चाहिए। इस घटना का दिल्ली-यूपी में भी विरोध हुआ है।कहीं जले पुतले-कहीं हरियाणा सरकार के खिलाफ नारेबाजी हुई। हरियाणा के मेवात और नूंह में दो समुदायों के बीच जबरदस्त बवाल का असर जम्मू से लेकर दिल्ली-यूपी तक देखने को मिला। देश के कई हिस्सों में विश्व हिंदू परिषद व उसकी सहयोगी संस्थाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस हिंसा में 2 होमगार्डस सहित छह लोगों की दुखद मृत्यु हो गई। दक्षिण दिल्ली के खानपुर में हुए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद दिल्ली के संरक्षक नंदकिशोर शर्मा ने कहा कि हरियाणा के मेवात में हुई यह घटना बहुत शर्मनाक है, इसकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। इसके अलावा उन्होंने आगे कहा कि इस हिंसा में मारे गए लोगों को सरकार को मुआवजा देना चाहिए। इसके साथ ही नंदकिशोर शर्मा ने कहा कि आज हिंदुओं को एकजुट होने की आवश्यकता है। हिंदुओं के त्योहारों पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं। इसका हमें कड़ाई से विरोध करना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने आगे कहा कि हिंदुओं को असामाजिक तत्वों से सावधान रहने की जरूरत है। इन लोगों का हिंदुओं को आर्थिक रूप से बहिष्कार करने की जरूरत है। इसके अलावा बिजेंद्र सिंह तोमर विभाग मंत्री विश्व हिंदू परिषद ने कहा कि ऐसी घटनाएं लगातार देश में हो रही है, इसके पीछे एक बड़ी गहरी साजिश सामने आ रही है। उन्होंने आगे कहा कि आखिरकार क्यों सिर्फ हिंदू त्योहारों पर ही हमले होते हैं। अभी कुछ दिन पूर्व मोहर्रम का जुलूस शांतिपूर्वक देशभर में निकला इस घटना में किसी भी प्रकार की हिंदुओं द्वारा गड़बड़ नहीं की गई, फिर आखिरकार मुस्लिम कट्टरपंथी हिंदुओं के त्योहारों को क्यों निशाना बनाते हैं। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद दिल्ली प्रदेश के कई प्रमुख कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह विभाग सेवा प्रमुख, अंकुश यादव अंबेडकर जिला मंत्री, सत्य प्रकाश, राहुल मिश्रा, राधेश्याम प्रखंड संयोजक दक्षिणपुरी, महिंद्र शर्मा बजरंग दल संयोजक दक्षिणपुरी प्रखंड सुरज सिंह, बृजेश उपाध्याय, शंकर, नवीन, हरवीर के अलावा हजारों की संख्या में कार्यकर्ता इस व स्थानीय लोग इस प्रदर्शन में उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

42 दिन, 15 कंटेस्टेंट और सत्ता का खेल… वीरेंद्र सहवाग के शो में क्या होगा खास?

https://twitter.com/PrimeVideoIN/status/2100461048151052746?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E210046104815105274 ‘राइज एंड फॉल 2’ में सत्ता का नया खेल, वीरेंद्र सहवाग संभालेंगे शो की…

10 minutes ago

बोरियों में कुत्ते लेकर नगरपालिका कार्यालय पहुंचे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

नासिक में आवारा कुत्तों के मुद्दे पर हंगामा, नगरपालिका अधिकारी के कक्ष में छोड़ दिए…

18 minutes ago

यमन की जंग का दोहरा असर: एक लाख से ज्यादा विस्थापित, वैश्विक समुद्री व्यापार पर भी दबाव

यमन में फिर भड़की जंग, एक लाख से अधिक लोग विस्थापित; जान बचाने के लिए…

26 minutes ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपों से जगमगाया पैडलेगंज फ्लाईओवर

सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…

10 hours ago

देवी तरकुलहा धाम में भव्य दीपोत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया सेवा का संकल्प

चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…

10 hours ago

वैदिक परंपरा से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…

10 hours ago