भाजपा प्रत्याशी डॉ0 आनंद कुमार गौड़ के लिए उत्तराखंड मुख्यमंत्री ने जीत का आशीर्वाद मांगा

बाइक रैली में शामिल हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी बाइक रैली जगह जगह हुई पुष्पवर्षा

बहराइच(राष्ट्र की परम्परा)चौथे चरण के चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार का शोर शनिवार सायं 5 बजे थम गया।भाजपा ने प्रचार के अंतिम दिन ताकत झोंक दी।बाईक रैली निकालकर चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शक्ति प्रदर्शन किया।बाइक रैली कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय ने की।बाइक रैली के मुख्य अतिथि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रहे।भाजपा द्वारा चुनावी रथ पर सवार भाजपा प्रत्याशी डॉ0 आनंद कुमार गौड़, जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय,यूके सीएम पुष्कर सिंह धामी,सदर विधायिका अनुपमा जायसवाल,महसी विधायक सुरेश्वर सिंह,एमएलसी डॉ0 प्रज्ञा त्रिपाठी,यशुवेंद्र विक्रम सिंह,अजीत प्रताप सिंह,रणविजय सिंह,राहुल राय,नन्हे लाल लोधी,जितेंद्र त्रिपाठी, राघवेंद्र प्रताप सिंह,करणवीर सिंह,शिवम जायसवाल समेत भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
शनिवार को चौथे चरण के मतदान के चलते चुनाव प्रचार थम गया।प्रचार के अंतिम दिन भाजपाइयों ने खूब पसीना बहाया।दिन भर बैठकों का दौर जारी रहा वही दूसरी ओर भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता डोर टू डोर जनसंपर्क करके भाजपा के पक्ष मे मतदान की अपील की।शनिवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा संगठन द्वारा प्रत्याशी डॉ0 आनंद कुमार गौड़ के समर्थन में बाइक रैली का आयोजन किया।रैली के मुख्य अतिथि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रहे। धामी अपने उड़न खटोले से करीब शाम 04 बजे बहराइच पहुंचे।तत्पश्चात बाइक रैली एकत्रीकरण गोनार्द लॉन पहुंचकर भाजपा के चुनावी रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण करके भाजपा प्रत्याशी डॉ0 आनंद कुमार गौड़ के लिए वोट सपोर्ट व जीत का आशीर्वाद मांगा।यह बाइक रैली गोनार्द लॉन से शुरू होकर पानी टंकी,डिगिहा तिराहा श्री चित्रगुप्त चौक,छावनी बाज़ार,घंटाघर होते हुए अस्पताल चौराहे गुरुनानक चौक पहुंची जहां रास्ते भर पुष्पवर्षा करके स्वागत,अभिनन्दन किया गया।बाइक रैली में मौजूद भीड़ से सीएम धामी गदगद दिखे उन्होंने कहा बहराइच में कमल खिलने वाला है।बाइक रैली में युवा अपने लोकप्रिय प्रत्याशी के लिए नारे लगाते हुए 13 मई को शत प्रतिशत मतदान करने की अपील कर रहे थे।नगर अध्यक्ष द्वारा अमित शर्मा व अजय प्रताप सिंह अज्जू के संयोजन में बाइक रैली का आयोजन हुआ।इस दौरान सुनील श्रीवास्तव,देवेंद्र कुमार मिश्रा,सचिन श्रीवास्तव,सतीश सिंह,रमेश जायसवाल,एकता जायसवाल,सोनी श्रीवास्तव,अनुज श्रीवास्तव,हेमा निगम,डिंपल जैन,उत्कर्ष श्रीवास्तव, अर्पित श्रीवास्तव,शिवांकर शुक्ला, शिखा त्रिपाठी,सुषमा चौधरी,डॉ0 अनीता जायसवाल,प्रमोद पाण्डेय,अभिषेक गुप्ता,अखिलेश यादव गोले,मनीष रस्तोगी,आकाश सोनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे l

rkpnews@somnath

Recent Posts

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

11 hours ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

2 days ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

2 days ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

2 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

2 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

2 days ago