यूपी की जहरीली हवा में सुधार नहीं: नोएडा-गाजियाबाद गैस चेंबर बने, बढ़ता AQI बिगाड़ रहा सेहत

उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में बढ़ती सर्दी के साथ हवा की गुणवत्ता लगातार खराब होती जा रही है। पिछले दो दिनों से शीतलहर के बढ़ने के कारण सुबह और शाम के समय घना कोहरा और स्मॉग छाया हुआ है। धुएं और धुंध की वजह से आसमान में प्रदूषण की मोटी परत बन गई है, जिससे हवा अत्यधिक जहरीली हो गई है। राज्य के कई जिलों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 से 450 के बीच दर्ज किया जा रहा है, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है और सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक है।

दिल्ली से सटे नोएडा, ग़ाज़ियाबाद, मेरठ, हापुड़ और बागपत में प्रदूषण खतरनाक स्तर पार कर चुका है। वहीं मुजफ्फरनगर और बुलंदशहर की हवा भी ‘बेहद खराब’ श्रेणी में पहुंच गई है।

गाजियाबाद में AQI 450 के पार

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, गाजियाबाद की स्थिति सबसे गंभीर है।

लोनी में AQI 452, वसुंधरा में 413, संजय नगर में 410, इंदिरापुरम में 395

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी हालात चिंताजनक हैं। ग्रेटर नोएडा, नॉलेज पार्क-5: AQI 449, नोएडा सेक्टर 116: 403, सेक्टर 125: 375

मेरठ के जयभीम नगर में एक्यूआई 414 और पल्लवपुरम में 404 दर्ज किया गया।

यूपी के अन्य जिलों में भी हवा ‘बेहद खराब’

बागपत: 416, हापुड़: 411, बुलंदशहर: 346, मुजफ्फरनगर: 320

राजधानी लखनऊ में हालात थोड़े बेहतर हैं, जहां अधिकांश स्टेशनों पर AQI ‘मॉडरेट’ है। केवल लालबाग स्टेशन पर हवा ‘खराब’ श्रेणी में मापी गई।

बढ़ते प्रदूषण से स्वास्थ्य पर प्रभाव

जहरीली हवा का असर अब सीधे लोगों की सेहत पर दिख रहा है। अस्पतालों में सांस के मरीज बढ़ रहे हैं। लोगों को सिरदर्द, आंखों में जलन, खांसी और सांस की दिक्कत डॉक्टरों ने सुबह की सैर करने से परहेज करने की सलाह दी है

आने वाले दिनों में बढ़ सकती है परेशानी

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि यूपी में शीतलहर का दौर जारी रहेगा। तापमान में और गिरावट के साथ प्रदूषण की समस्या और गंभीर हो सकती है।

Karan Pandey

Recent Posts

पुंछ में LoC पर बड़ी घुसपैठ की कोशिश नाकाम!लैंडमाइन धमाके में चार आतंकियों के मारे जाने की खबर

फोटो goo पुंछ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC)…

2 hours ago

क्यों पड़ा माता पार्वती का नाम अपर्णा? जानिए हरतालिका तीज का धार्मिक रहस्य

फोटो goo लेखक: पंडित सुधीर तिवारी ‘अंतिम बाबा’ हरतालिका तीज हिंदू धर्म का एक अत्यंत…

2 hours ago

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; चुनाव आयोग पर उठे सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…

14 hours ago