UP News: मुठभेड़ में एक घायल, दूसरा गिरफ्तार, हाथ जोड़कर बोला– अब ये गलती नहीं करूंगा

मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में गौ-तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात हुई, जहां पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक तस्कर गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल बदमाश की पहचान सोनू उर्फ कलीम के रूप में हुई है, जो इलाज के दौरान पुलिस के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आया। उसने कहा, “अब हिंदुस्तान में ये गलती दोबारा नहीं करूंगा, मुझे माफ कर दीजिए।” वहीं दूसरा बदमाश दाऊद पुलिस ने कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो गौ-तस्कर बझेड़ी गांव की ओर से गौ मांस लेकर आने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने देहरादून हाईवे पर चेकिंग शुरू की। जैसे ही पुलिस ने संदिग्धों को रोकने की कोशिश की, बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी और गन्ने के खेत में छिपने लगे।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें सोनू उर्फ कलीम घायल हो गया। मौके से पुलिस ने दो अवैध तमंचे, कारतूस और गौ मांस से भरे कट्टे बरामद किए हैं।

ये भी पढ़ें – सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती: दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में इलाज जारी, डॉक्टरों की निगरानी में कांग्रेस नेता

संगठित गिरोह का खुलासा

पूछताछ में सामने आया है कि यह एक संगठित गौ-तस्करी गिरोह है, जो रात के अंधेरे में गौकशी कर मांस की सप्लाई करता था। पुलिस इस गिरोह की एक महिला सदस्य सीमा को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जो सप्लाई का काम संभालती थी।
सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने बताया कि गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Karan Pandey

Recent Posts

सागर की जहरीली शराब त्रासदी : मौत के जाम के पीछे कौन?

हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…

12 minutes ago

कार्रवाई नहीं हुई तो थाने के गेट पर सपरिवार आत्मदाह की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…

37 minutes ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में बीपीएड-एमएड में प्रवेश का मौका, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…

49 minutes ago

शिक्षक दिवस पर पांच हजार से अधिक शिक्षकों को मिला डिजिटल प्रमाण पत्र

शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…

3 hours ago

घुघली मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर

शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…

3 hours ago

सर्वजन सेवा समिति की बैठक में तीसरे सशक्त राजनीतिक विकल्प पर जोर

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगरपालिका स्थित सूरदास कुटी परिसर में सर्वजन सेवा समिति की बैठक…

3 hours ago