UP Home Guard Exam 2026: कड़ी सुरक्षा में संपन्न हुई भर्ती परीक्षा, 65 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा आयोजित होमगार्ड्स एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा जनपद में कड़ी सुरक्षा और व्यापक व्यवस्थाओं के बीच सकुशल संपन्न हो गई। 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 तक चली इस परीक्षा की सभी 6 पालियां शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से पूरी कराई गईं, जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली।

जनपद के 24 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में प्रत्येक पाली में 10,848 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। इस तरह कुल 65,088 अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा आयोजित की गई। हर दिन दो पालियों—सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक और दोपहर 3:00 बजे से 5:00 बजे तक—परीक्षा कराई गई।

परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की भारी भीड़ के बावजूद सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं पूरी तरह सुचारु रहीं। कहीं से भी अव्यवस्था या किसी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली। परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। इसके अलावा पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी में सघन चेकिंग और फ्रिस्किंग के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया।

ये भी पढ़े – Sonauli Border Smuggling: गुप्त चैंबर से 2570 किलो विदेशी अखरोट बरामद, पुलिस-SSB की बड़ी कार्रवाई

सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए डीआईजी रेंज एस. चन्नप्पा, जिलाधिकारी दीपक मीणा, एसएसपी डॉ. कोस्तुभ और एसपी सिटी निमिष पाटिल लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

परीक्षा सामग्री की सुरक्षा के लिए पुलिस लाइन स्थित व्हाइट हाउस को अस्थायी डबल लॉक के रूप में इस्तेमाल किया गया, जहां कड़ी निगरानी में प्रश्नपत्र व अन्य सामग्री सुरक्षित रखी गई। वितरण प्रक्रिया भी अधिकारियों की उपस्थिति में पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई।

अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे और रोडवेज विभाग के साथ समन्वय कर अतिरिक्त ट्रेनों और बसों का संचालन कराया गया। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष इंतजाम किए गए और अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात रहा।

तीन दिनों तक चले इस बड़े आयोजन के शांतिपूर्ण समापन के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने संतोष जताते हुए कहा कि सभी व्यवस्थाएं बेहतर रहीं और परीक्षा निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराई गई।

Karan Pandey

Recent Posts

ऋषि पंचमी, शनि उपासना और हरतालिका तीज: आस्था, संयम और संकल्प की त्रिवेणी

सप्तऋषियों की आराधना से शिव-पार्वती की तपस्या तक, जानें इन पर्वों का धार्मिक महत्व लेखक:…

4 hours ago

सिलेंडरों से भरे ट्रक में अचानक भड़की आग, मची अफरा-तफरी; पुलिस ने खाली कराया इलाका

गैस सिलेंडरों से लदे ट्रक में लगी भीषण आग, पुलिस-फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला…

4 hours ago

तेज रफ्तार बाइक ने छीनी 65 वर्षीय साइकिल सवार की जिंदगी

फाइल फोटो मृतक हरीश चंद्र बाइक की टक्कर से घायल साइकिल सवार की इलाज के…

5 hours ago

आत्महत्या रोकथाम पर जागरूक हुए 200 से अधिक विद्यार्थी, डॉ. परमार ने बताए चेतावनी संकेत

आत्महत्या रोकथाम का संकल्प जीवन के प्रति सकारात्मक सोच और मानसिक स्वास्थ्य जरूरी वडनगर/गुजरात (राष्ट्र…

5 hours ago

महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा पर विशेष जोर, देवरिया में सुबह चला एंटी रोमियो अभियान

सुबह-सुबह सड़कों पर उतरी देवरिया पुलिस, ‘गुड मॉर्निंग’ अभियान से बढ़ा सुरक्षा का भरोसा देवरिया…

5 hours ago