यूपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट राज्य के हर युवा के भविष्य को उज्जवल करने वाला है-विजयलक्ष्मी गौतम


सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि यूपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट से रोजगार के लाखों अवसर बनेंगे।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश बनाने के लिए यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का आयोजन 10 से 12 फरवरी तक लखनऊ में किया गया।
इससे न सिर्फ उत्तर प्रदेश की आर्थिक विकास दर को गति मिलेगा बल्कि बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन का जरिया बन युवाओं के सपनो को भी साकार करेगा।
भारत के अमृत काल में प्रवेश के दौरान उत्तर प्रदेश का ये आगाज शानदार है। ये निवेश राज्य के हर युवा के भविष्य को उज्जवल करने वाला है। भारत को विकसित देश बनाने में सबसे बड़ा योगदान कौशल विकास क्षेत्र का होगा। दुनिया भर की सरकारें इसे महसूस कर रही हैं। हमें अगर लंबी छलांग लगानी है तो अपने युवाओं के कौशल को निखार कर उन्हें भविष्य के रोजगारों के लिए तैयार करना होगा। देश की युवा शक्ति को सही दिशा में चैनलाइज किया जाए तो अवसरों की कहीं कोई कमी नहीं होगी।
उन्होने कहा कि हमे हर्ष है कि उत्तर प्रदेश वर्तमान में कौशल प्रशिक्षण से सम्बन्धित गतिविधियों के निर्वहन में देश में अग्रणी राज्य के रुप में स्थापित हो गया है।
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के प्रत्येक सेक्टर में रोजगार की असीम संभावनाएं हैं, बस जरूरत है स्किल को डेवलप करने की। उत्तर प्रदेश में लाखों करोड़ का निवेश होने से निजी और सरकारी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर नौकरियां आएंगी। इसके लिए हमें स्किल्ड मैनपॉवर की जरूरत होगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति कौशल विकास के इसी मूल भावना को प्रोत्साहित करती है।
उक्त अवसर भाजपा मीडिया प्रभारी अजय दूबे वत्स मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

T20 World Cup 2026: सुपर-8 में हार से बिगड़ा भारत का गणित, NRR बना सबसे बड़ी टेंशन

ICC T20 World Cup के सुपर-8 चरण में पहले ही मुकाबले में भारत को 76…

4 hours ago

महराजगंज में 7 माह से मानदेय बंद, ग्राम रोजगार सेवकों ने सीएम को भेजा ज्ञापन

महराजगंज/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के ग्राम रोजगार सेवकों में पिछले 7 माह से…

4 hours ago

संत कबीर नगर के मदरसे में 125 छात्राओं का रिकॉर्ड गायब, अल्पसंख्यक विभाग ने शुरू की जांच

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद स्थित मदरसा कुल्लियातुल बनातिर रजविया में…

4 hours ago

मेक्सिको में हिंसा के बीच भारतीय दूतावास की एडवाइजरी

मेक्सिको में जारी हिंसक झड़पों के बीच भारतीय दूतावास, मेक्सिको सिटी ने वहां रह रहे…

7 hours ago

लाखों की सड़क 15 दिन में धराशायी: महराजगंज में पैचिंग ध्वस्त, PWD कटघरे में

महराजगंज में 15 दिन में उखड़ी सड़क: डोमा-कलनही मार्ग की पैचिंग ध्वस्त महराजगंज (राष्ट्र की…

7 hours ago