बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l तरकुलवा थाना क्षेत्र अंतर्गत कंचनपुर चौराहे के समीप इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर खड़ा ट्रक को अज्ञात चोरों ने चुरा ले गए। ट्रक स्वामी ने ट्रक चोरी होने की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस को सूचना दी।एवं तरकुलवा पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
कुशीनगर जनपद के चौरा खास थाना के
बेइली निवासी राधेश्याम शर्मा पुत्र स्व रामप्रीत शर्मा का तरकुलवा थाना के बसंतपुर धूसी चौराहे पर बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है।वह अपने निजी ट्रक से बिल्डिंग मैटेरियल का समान मांगते थे। वह रविवार की रात को अपना ट्रक कंचनपुर चौराहे के समीप स्थित पेट्रोल पंप पर खड़ा किए थे।जहां से देर रात में ट्रक गायब हो गया था। घटना की सूचना सुबह ट्रक चालक ने मोबाइल से ट्रक स्वामी को दी।घटना की जानकारी मिलते ही ट्रक स्वामी ने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी। ट्रक स्वामी ने पुलिस को चोरी के मामले की लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।थानाध्यक्ष मृत्युन्जय राय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में परीक्षा प्रणाली को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर नगरपालिका बरहज के पटेल नगर…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन से पहले…
IPL 2026 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच…
Dhurandhar 2 Box Office: 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर…
देश में Lockdown को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विराम…