अज्ञात चोरों ने चुराई भैंस

पीड़ित ने पुलिस को दिया तहरीर

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत बरवा राजापाकड़ के गदियानी टोला में बुधवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने भैंस चुरा ली। पीड़ित पशुस्वामी ने पुलिस को तहरीर सौंप भैंस के बरामदगी की मांग की है। इधर घटनास्थल के पांच सौ मीटर के दायरे में एक वर्ष में तीन भैंसों की चोरी से ग्रामीणों में आतंक व्याप्त है।
उक्त टोला में बरवाराजापाकड़-करमैनी मार्ग पर मस्जिद से दक्षिण शौकत गद्दी का आवास है। पीड़ित द्वारा पुलिस को सौंपे तहरीर के मुताबिक मध्यरात्रि के बाद जब परिजन गहरी नींद में सो रहे थे, उस समय आए अज्ञात चोर भैंस को खोल लिए और थोड़ी दूर ले जाकर किसी वाहन पर लाद फरार हो गए। पीड़ित ने लिखा है कि बुधवार की सायं कुछ ग्राहक आए थे। पीड़ित ने उनसे भैंस का मूल्य अस्सी हजार रुपए बताया, जबकि उक्त ग्राहक साठ हजार रुपए दे रहे थे। पशु स्वामी द्वारा मना करने पर ग्राहक लौट गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप भैंस के बरामदगी की मांग की है। बताया जाता है कि उक्त सड़क पर मस्जिद के समीप से पूर्व में नरसिंह गद्दी व जुम्मन गद्दी की भैंसें चोरी हो गईं थी जिनका अबतक पता नहीं चला। इस तरह की चोरी की घटनाओं से ग्रामीण भयभीत हैं।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सड़क हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से इंटर परीक्षा देने जा रहे छात्र की मौत

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)सड़क हादसा की एक दर्दनाक घटना में गौरी बाजार थाना क्षेत्र…

46 minutes ago

Prince Andrew की गिरफ्तारी से ब्रिटिश राजशाही में हलचल

ब्रिटेन की राजशाही में उस समय हलचल मच गई जब गुरुवार (19 फरवरी 2026) को…

55 minutes ago

बाजार बंदी का फायदा उठाकर ज्वेलरी शॉप पर हमला, CCTV से होगी पहचान

सलेमपुर में आभूषण व्यवसाई से दिनदहाड़े लूट का प्रयास, सिर पर कट्टा तानकर बदमाश फरार…

1 hour ago

विजय बवंडर की तूफानी पारी से यूपी 2 रन से जीता

बहराइच। अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश सिविल सर्विसेज टीम ने रोमांचक…

2 hours ago

माह- ए-रमजान शुरू: रोजा और तरावीह की नमाज का सिलसिला आरंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। बरकतों और रहमतों से भरे पवित्र रमजान माह की…

2 hours ago

1802 से 1947 तक गोरखपुर की ऐतिहासिक कड़ी पर नए शोध का आह्वान

अनछुए अभिलेख खोलेंगे स्वतंत्रता संग्राम के नए पन्ने: राष्ट्रीय संगोष्ठी में मंथन गोरखपुर (राष्ट्र की…

2 hours ago