अज्ञात बदमाशों ने अधेड़ को गोली मारकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

विस्तर से जगाकर दरवाजे से 50 कदम दूर ले जाकर बदमाशों ने मारी गोली

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)

गोला थाना क्षेत्र के मन्नीपुर सहडौली गांव मे बीती रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे एक बाइक पर सवार दो अज्ञात हमलावरों ने 62 बर्षीय नित्य प्रकाश राय पुत्र स्व सुरेश राय को बिस्तर से जगा कर पचास कदम दूर ले जाकर हत्या करने की नीयत से गोली मार दिया। गोली नित्यप्रकाश के कूल्हे पर लगी। अगल बगल के लोग दौड़ पड़े लेकिन हमलावर बाइक लेकर फरार हो गए। घायल को सी एच सी गोला पर परिजन लाये, खून का रिसाव काफी हो रहा था।डॉक्टर ने उपचार देकर तत्काल मेडिकल कॉलेज भेज दिया जहां उनकी मृत्यु हो गयी।
घटना के कारण का पता नही चल पा रहा है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पी एम भेज दिया है।
मन्नीपुर निवासी नित्यप्रकाश राय मंगलवार की शाम को खाना खा कर अपने दरवाजे पर सोए थे रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे एक बाइक पर सवार दो अज्ञात ब्यक्ति आये और उन्हें जगा कर बात करते हुए पचास कदम दूर ले गए। आये हुए ब्यक्तियो का रुख देख नित्यप्रकाश वहां से पीछे मुड़ कर भागना चाहे कि हमलावरों ने जान मारने की नीयत से असलहे से गोली चला दिया। गोली नित्यप्रकाश के कूल्हे पर जा लगी और तुरंत वह गिर पड़े, बगल में अपने दरवाजे पर सोये बुजुर्ग कैलास राय ने गोली की आवाज सुनकर दौड़े और शोर मचाये। हमलावर घटना स्थल पर हथौड़ा व लाल मिर्च पावडर छोड़ कर बाइक से भाग निकले। घटना स्थल पर गांव के लोग एकत्र हो गए खून का रिसाव काफी शुरू हो गया।उपस्थित लोगों ने उनसे बार बार पूछने का प्रयास किया कि गोली मारने वाले कौन थे।उनका जबाब रहा कि अभी बताएंगे लेकिन अंत तक नाम नही बताए। परिजन एम्बुलेंस से सीएचसी गोला पर लाये मुकामी थाने पर भी घटना की सूचना दिए। सूचना पाकर गोला पुलिस पहुच गयी। डॉक्टर ने स्थित नाजुक देख मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।एम्बुलेंस द्वारा मेडिकल कॉलेज पहुचे वह भर्ती हो गए शरीर से काफी खून गिर जाने के कारण सुबह पांच बजे इलाज के दौरान नित्य प्रकाश की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतक के दो पुत्र है एक बाहर रोजगार के लिए गया हुआ है और दूसरा घर पर था।
सूत्रों का कहना है कि गांव में इनका किसी से अदावत नही था। नितप्रकाश राय सामाजिक ब्यक्ति थे। हत्या की नीयत से आये हुये हमलावरो द्वारा सोए हुए ब्यक्ति को जगा कर बात चीत करते हुए कुछ दूर ले जाना और वहां से लौटते समय गोली मारना कही न कही कुछ राज छुपा पड़ा है । घायल ब्यक्ति से परिजन हमलावर के बारे में पूछते रहे लेकिन उन्होंने आये हुए लोगो का नाम नही बताया। गोला पुलिस घटना की छान बीन शुरू कर दिया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

1200 सेल कर्मियों से गुलजार था भवनाथपुर, अब तीन कर्मियों तक सिमटी विश्वकर्मा पूजा

भवनाथपुर की औद्योगिक पहचान पर विराम, विश्वकर्मा पूजा की रौनक भी हुई इतिहासकभी हजारों लोगों…

20 minutes ago

मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, शुभ रंग और अंक

मेष राशि: नौकरी और कारोबार में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन मेहनत और…

31 minutes ago

स्लो वॉक से शुगर कंट्रोल में मदद, लेकिन कड़वी लौकी बन सकती है मुसीबत

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा हेल्थ डेस्क)। बदलती जीवनशैली, अनियमित दिनचर्या और खानपान की गड़बड़ी के…

41 minutes ago

42 दिन, 15 कंटेस्टेंट और सत्ता का खेल… वीरेंद्र सहवाग के शो में क्या होगा खास?

https://twitter.com/PrimeVideoIN/status/2100461048151052746?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E210046104815105274 ‘राइज एंड फॉल 2’ में सत्ता का नया खेल, वीरेंद्र सहवाग संभालेंगे शो की…

52 minutes ago

बोरियों में कुत्ते लेकर नगरपालिका कार्यालय पहुंचे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

नासिक में आवारा कुत्तों के मुद्दे पर हंगामा, नगरपालिका अधिकारी के कक्ष में छोड़ दिए…

1 hour ago