देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) दिनांक 03/04/2024 को समय लगभग 16:10 बजे थाना क्षेत्र बरियारपुर अंतर्गत पडरी ढाला से 200 मीटर आगे देवरिया की तरफ रेलवे ट्रैक के किनारे एक 18 वर्षीय अज्ञात लड़की का शव स्थानीय व्यक्तियों द्वारा देखा गया, जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। इस सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शव का शिनाख़्त कराने का प्रयास किया गया, परंतु मौके पर शव का शिनाख़्त नहीं हो पाया। तत्पश्चात बरियारपुर पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्रवाई करते हुए उक्त शव को पोस्टमार्टम हेतु मर्चरी हाउस देवरिया भेज दिया गया। घटनास्थल के आसपास के लोगों का कहना है कि शव को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि संभवतः ट्रेन से गिरकर उक्त लड़की की मौत हुई होगी ।
मस्जिद में गाली देने के आरोप को लेकर शुरू हुआ विवाद, खाना खाने की तैयारी…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने…
कानपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। सपने बड़े हों और उन्हें पूरा करने का जुनून हो…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करने और महिला एवं बालिका…
11 नवंबर का दिन इतिहास के पन्नों में कई महत्वपूर्ण राजनीतिक, सामाजिक, वैज्ञानिक और ऐतिहासिक…
11 नवंबर 2026: पंचांग की महत्वपूर्ण जान बुधवार, 11 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के…