पथरदेवा में यूनियन बैंक की नई शाखा,ग्राहकों को मिलेंगी सभी बैंकिंग सुविधाएं

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पथरदेवा बाजार कस्बा में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा का शुभारंभ शुक्रवार को क्षेत्र प्रमुख गोरखपुर मनीष प्रताप सिंह ने फीता काट कर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार और रिजर्व बैंक के दिशानिर्देशों के तहत सभी ग्राहकों को सरकार की सभी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ मिलेगा।सरकार द्वारा संचालित गरीबों से जुड़ी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। इस उद्देश्य के तहत सभी खाता धारकों को जानकारी देकर बैंकिंग सुविधाओं का पूरा लाभ दिलाया जाएगा। केंद्र के उद्घाटन पर बैंक शाखा प्रबंधक सर्वेज कुमार तिवारी ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य ग्राहकों का विश्वास जीतना है,जिससे ग्राहकों को पूरी बैंकिंग सुविधा आसानी से मिल सके।शाखा के खुलने से नगर पंचायत समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों को भी कई प्रकार की बैंकिंग सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
इस मौके पर उपक्षेत्र प्रमुख पूनेन्द्र कुमार, परिचालन प्रमुख अखिलेश शर्मा,यूनियन बैंक शाखा मैनेजर बघौचघाट निशांत पाठक,शाखा प्रबंधक बंजरिया सुनील कुमार,शाखा प्रबंधक गौरी बाजार राहुल यादव, शाखा प्रबंधक देवरिया कोतवाली विवेक कुमार,राघव नगर विनय शर्मा, प्रधान संघ अध्यक्ष मुरारी मोहन शाही,चेयरमैन क्रांति सिंह,जिपंस सुजीत प्रताप सिंह,विनोद कुमार मल्ल आदि लोग मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

स्थानांतरण पर एसपी इलामारन को भावभीनी विदाई, यादगार रहा कार्यकाल

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस लाइन में आयोजित एक भावुक एवं गरिमामयी समारोह में पुलिस…

7 hours ago

दिव्य हॉस्पिटल की लापरवाही से नवजात की मौत, इंसानियत शर्मसार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के मेंहदावल क्षेत्र स्थित टड़वरिया चौराहे के पास…

7 hours ago

बसंतकालीन गन्ना बुवाई लक्ष्य हर हाल में पूरा करें: वी. के. शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में गन्ना उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि…

7 hours ago

वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण, सुरक्षा में लापरवाही पर कड़ी नाराजगी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर जिला विधिक सेवा…

8 hours ago

मऊ कोषागार में वित्तीय वर्ष का शानदार समापन, 37.45 करोड़ का भुगतान कर हासिल की ‘जीरो पेंडेंसी’

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम कार्यदिवस पर मऊ कोषागार ने रिकॉर्ड…

8 hours ago

हत्या के मामले में फरार अभियुक्त पर कोर्ट की सख्ती, धारा 82 के तहत मुनादी और उद्घोषणा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान…

8 hours ago