प्रोजेक्ट अमृत के तीसरे चरण के तहत स्वयंसेवकों एवं मिशन से जुड़े लोगों ने किया साफ सफाई

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। संत निरंकारी बाबा हरदेव महाराज के जन्मदिन को संत निरंकारी मिशन भटनी दादन ब्रांच द्वारा प्रोजेक्ट अमृत के तीसरे चरण के तहत स्वच्छ मन स्वच्छ जल के तहत छठ घाट एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरा दौला कदम परिसर की साफ सफाई स्वयंसेवकों एवं मिशन से जुड़े लोगों द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश पांडेय प्रधान संघ के शाही देवरिया के ब्लॉक अध्यक्ष जमुना शरण मद्धेशिया उदय प्रताप मुखी डॉ रजनीश यादव रामसूरत सिंह डॉ नथुनी कुशवाहा दीपक प्रजापति चंद्रदीप आर के बहन सुनीता बहन काजल अंगिरा कृति आकाश विश्वकर्मा साहित्य सैकड़ो लोगों ने सफाई अभियान में सहयोग किया l कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष कमलेश पांडेय ने कहा कि संत निरंकारी मिशन से जुड़े सभी सेवादार एवं सहयोगी बधाई के पात्र हैं जो बाबा हरदेव सिंह के जन्मदिन को स्वच्छता के रूप में पूरे देश में प्रोजेक्ट अमृत के तीसरे चरण के तहत साफ सफाई करके मना रहे हैं।बाबा हरदेव हमेशा कहा करते थे कि प्रदूषण चाहे अंदर हो या बाहर वह हानिकारक होता है।इसलिए हर जगह की सफाई समय-समय पर किया जाना चाहिए l बाबा हरदेव की इच्छा थी कि मिशन से जुड़े सभी लोग जल स्रोत बना रहे और स्वच्छ रहे।ताकि जीवन जीने में स्वच्छ जल का बड़ा मतलब और महत्व होता है का सदैव बचाव करने का कार्य करें l ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष यमुना शरण मद्धेशिया ने कहा कि संत हरदेव सिंह महाराज समाज के लिए तब भी आदर्श थे आज भी उनके नहीं रहने पर हम उन्हें आदर्श के रूप में उनके मिशन को आगे बढ़ा रहे हैं। भटनी दादन ब्रांच के मुखी उदय प्रताप ने कहा कि अमृत प्रोजेक्ट के तीसरे चरण के तहत इस साल हम सभी मिशन से जुड़े लोग बहनों के साथ छठ घाट एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरा दौला कदम चयन करके साफ सफाई कर रहे हैं ताकि जल का संचय हो जल स्वच्छ हो और इसका फायदा जन-जन को मिल सके।

Karan Pandey

Recent Posts

रामलीला में गूंजा श्रीराम जन्म का जयघोष, राक्षसों के वध का हुआ भव्य मंचन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा स्थित रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट रजिस्ट्रेशन…

54 minutes ago

रुपईडीहा डिपो से शिमला, चंडीगढ़ और बिछिया के लिए बस सेवा शुरू

पहले दिन नेपाल के 55 यात्री शिमला और चंडीगढ़ के लिए हुए रवाना, हरिद्वार तक…

58 minutes ago

बहन को प्रताड़ित करने की शिकायत पर समझाने पहुंचे साले पर तलवार से हमला

कथित हमले का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा बहराइच…

1 hour ago

एल. मुरुगन का बड़ा फैसला! मंत्री पद छोड़कर तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने की तैयारी, 2029 चुनाव पर नजर

चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। केंद्रीय राज्य मंत्री एल. मुरुगन के इस्तीफे को लेकर राजनीतिक…

1 hour ago

योग से शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक स्थिरता और आत्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त: डॉ. एचआर नगेन्द्र

बीबीएयू में भारतीय ज्ञान परंपरा और योग के वैज्ञानिक महत्व पर हुआ विशेष व्याख्यान लखनऊ…

2 hours ago