‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के अंतर्गत पंच प्रण शपथ का हुआ आयोजन

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के अंतर्गत पंच प्रण शपथ का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा पंच प्रण व्यक्ति को संस्कारित करने के साथ ही राष्ट्र को विकास के पथ पर अग्रसर होने के लिए प्रेरित करता है। पंच प्रण के सिद्धांतों को अनुसरण कर लोग सजग नागरिक बनेंगे, जिससे राष्ट्र की एकता व अखंडता सुनिश्चित होगी। प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत का लक्ष्य, गुलामी के हर अंश से मुक्ति का प्रयास, अपनी विरासत पर गर्व, एकता और एकजुटता बनाये रखने के साथ, नागरिक कर्तव्य की भावना से प्रेरित रहना चाहिए।
जिलाधिकारी ने मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत जनपद के अमर शहीद बलिदानियों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को भी याद किया। उन्होंने कहा कि देश ने आज जो भी तरक्की की है उसके नींव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं अमर शहीद बलिदानियों का त्याग एवं समर्पण शामिल है।
जिलाधिकारी ने बताया कि मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकाय क्षेत्रों में शिलाफलकम स्थापित कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं अमर शहीद बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार राय सहित विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

8 hours ago

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

8 hours ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

8 hours ago

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

8 hours ago

सिपाही पारितोष मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पोखरे से बरामद हुआ शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…

8 hours ago

लापता सिपाही का पोखरे में मिला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…

9 hours ago