सेवा पखवाड़ा के तहत हनुमानगढ़ी मंदिर सादुल्लानगर में सफाई अभियान का आयोजन किया गया

सादुल्लानगर/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत हनुमानगढ़ी मंदिर सादुल्लानगर में सफाई अभियान का आयोजन किया गया।जिसका शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख रेहरा बाजार पंकज सिंह चौहान ने किया। इस विशेष पहल का उद्देश्य मंदिर परिसर को स्वच्छ और सुन्दर बनाए रखना था। स्थानीय भक्तों और स्वयंसेवकों ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे मंदिर परिसर की सफाई की। इस अवसर पर पंकज सिंह चौहान ने कहा, “स्वच्छता भगवान की सेवा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, और यह अभियान हमारे मंदिर को स्वच्छ और पवित्र बनाए रखने के लिए एक सराहनीय प्रयास है।” सफाई के बाद भक्तों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के अभियान भविष्य में भी आयोजित किए जाएंगे ताकि समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़े। इस अवसर पर रमेश चंद्र तिवारी,दीपचंद जायसवाल,विष्णु गुप्ता,अरविंद मिश्रा,रवि पांडेय, गौरव सिंह,दिनेश सिंह(पूर्व प्रधान) आदि लोग मौजूद रहे।।

Karan Pandey

Recent Posts

तेज रफ्तार का कहर: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, तीन की हालत गंभीर

राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर हादसा, लापरवाही और ओवरस्पीडिंग पर उठे सवाल महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।…

4 hours ago

महराजगंज में शुरू हुआ विरासत बचाने का अभियान, आमजन भी बनेंगे भागीदार

ज्ञान भारतम् मिशन से सहेजी जाएगी विरासत: महराजगंज में 75 साल पुरानी पांडुलिपियों का होगा…

4 hours ago

श्मशान घाट की बदहाली पर समाजसेवी की पहल, कालीचरण घाट पर बना समतल रास्ता बना राहत का कारण

जब प्रशासन चूका, तब आगे आए अभय मिश्रा—श्मशान घाट की तस्वीर बदली भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की…

4 hours ago

कारागार का निरीक्षण, न्यायाधीश ने दिए भोजन और स्वास्थ्य सेवाओं पर निर्देश

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा) जनपद देवरिया में न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और बंदियों को…

4 hours ago

गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, 63 सिलेंडर जब्त

कुशीनगर, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद कुशीनगर में एलपीजी गैस सिलेंडर कालाबाजारी कुशीनगर मामले में प्रशासन ने…

4 hours ago

UP News: राहुल गांधी नागरिकता विवाद पर हाईकोर्ट में अहम सुनवाई

UP News के तहत एक बड़ी कानूनी हलचल देखने को मिली, जहां Rahul Gandhi की…

4 hours ago