मिशन शक्ति के तहत दो घंटे की सीओ नानपारा बनी पहल श्रीवास्तव

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। बालिकाओं को विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नम्बरों, शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, मिशन शक्ति केन्द्र व कानूनी प्रावधानों की जानकारी के क्रम में नानपारा में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत एक अनूठी पहल की गई। रूपईडीहा रोड स्थिति एक स्कूल की कक्षा 11 की छात्रा पहल श्रीवास्तव को दो घंटे के लिये सर्किल नानपारा का पुलिस क्षेत्राधिकारी बनाया गया।पहल श्रीवास्तव ने सीओ के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। मैना नेवरिया की एक पीड़ित साज़रून ने ससुराल वालों द्वारा परेशान किये जाने की शिकायत की। पहल ने महिला थाना अध्यक्ष को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिये। उन्होंने अन्य पीड़ितों की समस्याएं भी सुनीं। सभी कर्मचारियों को महिला सम्बन्धी अपराधों पर प्रभावी कार्य-योजना बनाने का निर्देश दिया। क्षेत्राधिकारी प्रधुम्न सिंह ने बताया कि यह पहल महिलाओं को पुलिस की कार्यप्रणाली से परिचित कराने के लिए की गई है। इससे उन्हें जनसुनवाई का अनुभव मिलेगा। पहल ने कहा कि क्षेत्राधिकारी की भूमिका निभाकर वह गौरवान्वित महसूस कर रही हैं।कार्यक्रम में विद्यालय की अन्य छात्राएं, मिशन शक्ति 5.0 की उप निरीक्षक काजल वर्मा, ममता सिंह और सीओ कार्यालय के पेशकार दिग्विजय सिंह उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने की दिशा में किया गया एक प्रयास है। इससे युवा पीढ़ी को पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली समझने का अवसर मिल रहा है।

Karan Pandey

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 days ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

3 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

3 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

3 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

4 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

5 days ago