हर घर नल जल योजना के तहत ठेकेदार द्वारा खोदी गई सड़क लोगो के लिए बनी परेशानी का सबब

रतनपुरा/मऊ (राष्ट्र की परम्परा)1
हर घर नल जल योजना ग्रामीणों के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई है, इस योजना के अंतर्गत ठेकेदार द्वारा गांव के संपर्क मार्गो पर जो पाइप बिछाई जा रही है उस पाइप को लगाने के लिए रास्ते को खोद दिया जाता है, खड़ंजे की ईंटें हटा दी जा रही हैं परंतु पाइप लगाने के बाद ठेकेदार पुनः रास्तों की मरम्मत नहीं कर पाते हैं, जिसके चलते ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासकर बुजुर्गों महिला एवं बच्चों को तो बहुत ही परेशानी झेलनी पड़ती है । खोदे हुए गड्ढे नुमा रास्ते से गुजरना दुर्घटना को दावत देने के समान है । स्कूल जाते समय छोटे-छोटे बच्चे इन रास्तों पर गिर जाते हैं परंतु उनका कोई सुधि लेने वाला नहीं है। स्थानीय क्षेत्र की पहदेवाजीत ग्राम पंचायत में विगत लगभग 15 दिनों से गांव के सारे रास्ते इसी तरह खोद कर छोड़ दिए गए हैं, जो ग्रामीणों के लिए भारी परेशानी का सबब बने हुए हैं । इस संबंध में ग्रामीणों ने संबंधित विभाग की उच्च अधिकारियों से भी बात की तो उच्चाधिकारियों ने शीघ्र ही संपर्क मार्गों की मरम्मत का आश्वासन दिया परन्तु उनका आश्वासन मात्र आश्वासन बनकर ही रह गया, हकीकत में कुछ नहीं बदला। इसके चलते ग्रामवासी काफी मुश्किल में है थोड़ी सी भी बरसात में रास्ते कीचड़ में बदल जाते हैं । ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान मुन्ना यादव एवं हिंदू युवा वाहिनी के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रवीण कुमार दीक्षित ने इस अहम एवं ज्वलंत समस्या के प्रति संबंधित शासन प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए समस्या के शीघ्र समाधान हेतु अविलंब ठोस और प्रभावी कदम उठाने के लिए आवाज बुलंद की है ।

  1. ↩︎
rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

20 hours ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

22 hours ago

चार महीने पहले मिली थी थाने की कमान, अब थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की मौत से सन्नाटा

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…

1 day ago

कड़वाहट के बीच संवाद

रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…

2 days ago

नेपाल सैलाब के बाद नहीं थम रहे आंसू, मलबे से उठ रही दुर्गंध; अपनों की तलाश में भटक रहे परिवार

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…

2 days ago

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

3 days ago