अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को उभांव पुलिस ने किया गिरफ्तार


बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
जनपद बलिया के थाना उभांव पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई ओमवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत की गई।अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में थाना उभांव पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।पुलिस के अनुसार, 18 दिसंबर को वादिनी की तहरीर के आधार पर थाना उभांव में मु0अ0सं0 318/25 धारा 87/137(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान पीड़िता की बरामदगी कर उसके बयान धारा 180/183 बीएनएसएस के अंतर्गत दर्ज किए गए। साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 65(1) बीएनएस तथा 5एम/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई। इसी क्रम में 18 फरवरी 2026 को उ0नि0 मुकेश कुमार मय हमराह क्षेत्र में गश्त पर थे। मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त ऋषिनन्दन बाल्मिकी पुत्र उपेन्द्र भारती निवासी वार्ड नं. 2, कस्बा भटनी, थाना भटनी, जनपद देवरिया को मधुवन ढाला के पास से सुबह करीब 9:40 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

योगी सरकार का एक्शन, पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…

6 hours ago

“रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण: बदलते भारत की नई तस्वीर”

नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…

7 hours ago

पांच दिन से लापता व्यक्ति की हत्या, सिर और धड़ अलग-अलग जगह मिले

बगहा में दिल दहला देने वाली वारदात, अधेड़ की हत्या कर शव के दो टुकड़े…

7 hours ago

फीस मनमानी पर सख्ती: अब 5 साल का हिसाब देना होगा, अभिभावकों को मिलेगी राहत

विद्यालयों में फीस पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश, त्रिसदस्यीय समिति करेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र की…

7 hours ago

नवमनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास का लिया संकल्प

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में गुरुवार दोपहर शासन…

7 hours ago

तीन राज्यों में मतदान का जोश, असम-पुडुचेरी में 80% से ज्यादा वोटिंग

केरल, असम और पुडुचेरी में रिकॉर्ड मतदान, लोकतंत्र के पर्व में दिखा जबरदस्त उत्साह नईदिल्ली…

7 hours ago