आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा ) बिलरियागंज थाना क्षेत्र के नसीरपुर बाजार के पास बोलेरो की चपेट में आने से दो युवक बुरी तरह से घायल हो गए, जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के अबू सालिक पुत्र अज्ञात निवासी खैरा बाद कोतवाली मुहम्मदाबाद जिला मऊ जो अपने ननिहाल बिलरियागंज थाना क्षेत्र के बिन्दावल गाँव मे ननिहाल मे रहता था और दूसरा युवक बिलरियागंज थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी सुबहान पुत्र कासिम एक बाइक पर सवार होकर, नसीरपुर सेआजमगढ़ की तरफ जा रहे थे जैसे ही नसीरपुर बाजार के आगे स्थित प्राइमरी स्कूल के पास पहुंचे हैं बोलेरो की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोग बता रहे थे कि टक्कर मारने के बाद बोलेरो चालक बोलोरो लेकर फरार हो गया। इसी बीच पास पड़ोस के लोग एकत्रित होकर टेलीफोन द्वारा एंबुलेंस को सूचित किया जैसे ही मौके पर एंबुलेंस पहुंची लोगों ने एंबुलेंस पर घायलों को बैठा दिया, एंबुलेंस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज मे लाकर घायलों को एडमिट कराया। समाचार लिखे जाने तक दोनों घायल युवकों का बिलरियागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा था किन्तु खैराबाद निवासी युवक की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे जिला चिकित्सालय आजमगढ़ के लिए रेफर कर दिया।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा को मजबूत बनाने और…
29 अक्टूबर को मनाया जाएगा करवा चौथ का पर्व, गोल टिक्की से लेकर अरेबिक और…
Ai निर्मित पुतिन से गुप्त सौदेबाजी, जेलेंस्की पर दबाव और डीजल कारोबार ने बढ़ाई दुनिया…
Aiनिर्मित 22 अक्टूबर को पुण्यतिथि एवं निधन विशेष | इतिहास, साहित्य, स्वतंत्रता संग्राम और समाज…
जानिए 22 अक्टूबर को जन्मे देश के महान व्यक्तित्वों का योगदान लेखक: अभिषेक कुमार 22…
न्यू कॉलोनी में दर्द निवारक क्लिनिक एवं आरवी पैथोलॉजी का शुभारंभ, बेहतर इलाज की सुविधा…