ट्रक ने दो युवकों को रौंदा दर्दनाक मौत

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
शुक्रवार को रामजानकी मार्ग पर थाना क्षेत्र के रामपुर कोटवा कब्रिस्तान के समीप बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात ट्रक ने रौंद डाला, जिससे मौके पर ही दोनों की दर्दनाक मौत हो गई, वही बाइक पर बैठा एक 6 वर्षीय बालक छटक कर दूर जा गिरा जिससे वह बच गया। घटना की सूचना पर पहुँचे थाना प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने कब्जे में लिया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सलेमपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम मनिहारी निवासी जसवीर राजभर 17 वर्ष, पुत्र भूखल प्रसाद राजभर और अजित कुशवाहा 15,पुत्र शौख लाल कुशवाहा शुक्रवार को दिन के 11बजे के लगभग, बरहज थाना क्षेत्र ग्राम नवापार अपनी बहन के घर से अपनी बाइक लेकर सलमेपुर मनिहारी जा रहे थे, ज्योही रामपुर कोटवा पहुँचे थे कि सामने से आरही अनियंत्रित ट्रक के नीचे आ जाने से दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।आनन फानन में स्थानीय लोगो ने बरहज पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने दोनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज लाया , जहाँ डॉक्टरों ने जॉच कर दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए महर्षि देवरहवा बाबा मेडिकल देवरिया भेजा। सूचना मिलते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है,तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाही की जायेगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

दिल्ली-NCR में तेज धूप के बाद 18 फरवरी को बारिश-आंधी का येलो अलर्ट

मौसम (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली और उसके आसपास के दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में बीते 24 घंटों…

8 minutes ago

चार लेन रेल ओवरब्रिज से खत्म हुआ रुनकता–रोहता का जाम

मार्ग पर यातायात हुआ आसान, आगरा को मिली बड़ी सौगात आगरा (राष्ट्र की परम्परा)।आगरा जनपद…

9 minutes ago

17 फरवरी का इतिहास: स्मृतियों में अमर व्यक्तित्व

17 फ़रवरी को हुए प्रमुख निधन ,इतिहास के पन्नों में दर्ज महान व्यक्तित्व 17 फ़रवरी…

12 minutes ago

आगरा में विद्यार्थियों को मिला इंजीनियरिंग और उद्योग जगत का व्यावहारिक ज्ञान

विज्ञान लोकप्रियकरण कार्यक्रम से 120 छात्रों को मिला करियर-ओरिएंटेड अनुभव आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान…

1 hour ago

लंका से वापसी: भक्ति, बुद्धि और विजय

हनुमान जी की लंका से अयोध्या वापसी की पौराणिक शास्त्रोक्त कथा रामायण की अमर गाथा…

1 hour ago

इतिहास में आज का दिन: 17 फरवरी का गौरव

📌 इतिहास के पन्नों में 17 फ़रवरी : जानिए इस दिन जन्मे महान व्यक्तित्वों का…

1 hour ago