Categories: गोरखपुर

दो लुटेरे लूट के रुपए के साथ गिरफ्तार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) बेलघाट थाना क्षेत्र में 4 अप्रैल को समूह “माइक्रो फाइनेंस कंपनी”का पैसा लूट कर फरार होने वाले दो लुटेरों को बेलघाट पुलिस ने गोविन्द कुमार पुत्र सिंहासन निवासी ग्राम हैदराबाद थाना रौनापार जिला आजमगढ़ हाल पता बौरडीह थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर भोला यादव पुत्र स्व0 प्रभुनाथ यादव निवासी रौशनगंज थाना रौनापार जिला आजमगढ़ को लूट का पैसा व घटना मे प्रयुक्त मोटरसाइकल के साथ गिरफ्तार किया पुलिस लाइन वाइट हाउस सभागार में पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अरुण कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता कर बताया कि बेलघाट थाना क्षेत्र में लगभग 11 बजे समूह के एजेण्ट द्वारा इकट्ठा किये गये पैसे 60869 को बगही बंधे के पास से छिनकर भाग गये थे, जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना बेलघाट पर एक लिखित तहरीर दिया गया था, तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 091/2023 धारा 392 भादवि पंजीकृत कर तत्काल पुलिस टीम को घटना स्थल व मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु रवाना किया गया था। मुखविर खास के सूचना पर 02 अभियुक्तगणों को पुलिस हिरासत में लेने में सफलता प्राप्त किया, हिरासत में लिये गये अभियुक्तगणों से जामा तलाशी ली गयी तो उन्होने अपना नाम क्रमशः गोविन्द कुमार पुत्र सिंहासन निवासी ग्राम हैदराबाद थाना रौनापार जिला आजमगढ़ हाल पता बौरडीह थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर भोला यादव पुत्र स्व0 प्रभुनाथ यादव निवासी रौशनगंज थाना रौनापार जिला आजमगढ़ बताया, जामा तलाशी के दौरान गोविन्द कुमार के पास से एक ग्रे और पिले रंग का बैग बरामद हुआ तथा बैग की चेन खोंलकर देखा गया तो आर बी एल फाइनेंस का कलेक्शन सम्बन्धी शीट बरामद हुआ तथा बैग के जेब से कुल 60869/ रूपये बरामद हुआ । रुपयों के बारे में पूछने पर बताये कि हम तीन लोग 04.04.2023 को दिन में लगभग 11 बजे समूह के एजेण्ट से इकट्ठा किये गये पैसे को बगही बंधे के पास से छीनकर लेकर भाग गये थे । उक्त दोनों अभियुक्तगणों से तीसरे भागने वाले साथी के बारे में पूछा गया तो उसका नाम अर्जुन साहनी पुत्र लल्लन उर्फ लुल्लू निवासी रौशनगंज थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ बताया गया है । अभियुक्तगण के पास से लूट के कुल 60869/ रूपये व घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाईकिल हीरो सुपर स्पेलेण्डर UP42AZ5176 बरामद हुआ है ।

rkpnews@desk

Recent Posts

दिल्ली से मुंबई तक तिरंगा मार्च की गूंज, दिल्ली में अनुमति नहीं, मुंबई में रैली को मंजूरी!

Ai निर्मित दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले हाई अलर्ट! कनॉट प्लेस छावनी में तब्दील,…

10 minutes ago

दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बवाल! FIR की मांग पर थाने के बाहर NSUI का हंगामा, कई कार्यकर्ता हिरासत में

फोटो x से पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर देर रात हंगामा, NSUI बोली—FIR दर्ज होने…

19 minutes ago

सुबह-सुबह दिखने वाली सफेद चादर से रहें सावधान!

कोहरा, धुंध या स्मॉग? जानिए कौन आपकी सेहत और फेफड़ों के लिए है सबसे खतरनाक…

2 hours ago

शारदीय नवरात्रि 2026: कन्या पूजन पर अपनी लाडली को सजाएं इन 4 खूबसूरत ट्रेडिशनल ड्रेस में, दिखेगी सबसे प्यारी

फोटो goo फैशन एवं ब्यूटी | चन्द्र प्रभा पाण्डेय फोटो goo शारदीय नवरात्रि में कन्या…

2 hours ago

यूपी के किसानों की बल्ले-बल्ले! खेती के लिए मिलेगा 6 लाख तक लोन, ब्याज सिर्फ 6%, ऐसे करें आवेदन

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। सिंचाई, कृषि यंत्रों…

3 hours ago