नेपाली करेंसी की तस्करी में दो शख्स गिरफ्तार

पकड़े गए दोनों व्यक्तियों के कब्जे से सात लाख नेपाली मुद्रा और दो बाइक बरामद

महाराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत- नेपाल बार्डर पर नेपाली मुद्रा की तस्करी होने का मामला प्रकाश में आया है। ठूठीबारी में तैनात 22 वीं बटालियन के एसएसबी जवानों ने मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र मरचहवां नदी बंधे के समीप से दो बाइक सवार संदिग्ध व्यक्तियों के कब्जे से सात लाख रुपए नेपाली करेंसी बरामद हुआ है। पकड़े गए दोनों युवक भारतीय सीमा क्षेत्र से नेपाली मुद्रा की खेप अवैध तरीके से नेपाल राष्ट्र ले जा रहे थे। बताया जाता है कि ठूठीबारी कस्बे में एक चर्चित बड़ा व्यापारी है जो मनी एक्सचेंज के अवैध कारोबार में सक्रिय और संलिप्त है। प्राप्त समाचार के अनुसार एसएसबी जवानों को उस समय एक बड़ी सफलता मिली जब मुखबिर के सूचना पर क्षेत्र के मरचहवां नदी बंधे के समीप नेपाली मोटर साइकिल लू 81 प 1893 व लू 84 प 827
बाइक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति भारत से नेपाल राष्ट्र की तरफ जा रहे थे, जिसे रोककर एसएसबी द्वारा तलासी ली गई तो उसके कब्जे सात लाख रुपए नेपाली करेंसी बरामद हुआ। नोटो की गिनती करने पर एक एक हजार के तीन सौ नोट व पांच-पांच सौ के आठ सौ नोट की नेपाली मुद्रा बरामद हुई है। एसएसबी द्वारा पूछ-ताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने नेपाली रुपए की बाबत कोई वैध कागजात नहीं दिखा पाए। ऐसे में उपरोक्त करेंसी की बरामदगी से पुष्टि हो रहा है कि नेपाली मुद्रा अवैध तस्करी के जरिए नेपाल राष्ट्र ले जाने की फिराक मे था। हालांकि पकड़े गये दोनों व्यक्तियों ने अपना नाम क्रमशः सुजीत कुमार बधाल पुत्र शिवपूजन निवासी सुनरी जिला नवलपरासी राष्ट्र नेपाल व बास्यल पुत्र योग्य प्रसाद निवासी 136/6 सूरत नगर गुड़गांव हरियाणा बताया है। इस संबंध में एसएसबी इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह ने बताया कि सात लाख नेपाली करेंसी के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया जिसके विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई के लिए स्थल सीमा शुल्क चौकी (कस्टम) विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है।

Karan Pandey

Recent Posts

बंगाल में भाजपा की नई रणनीति पर जोर, नितिन नवीन सांसदों-विधायकों से करेंगे सीधा संवाद

पश्चिम बंगाल में भाजपा संगठन को धार देंगे नितिन नवीन, दो दिवसीय दौरे में मैराथन…

3 minutes ago

मधुबनी के 20 साल के युवा ने खोजा गंदे पानी का समाधान, अब उद्योगों के लिए सस्ती तकनीक पर काम

AI निर्मित झुग्गी बस्ती की समस्या से निकला बड़ा समाधान! 20 वर्षीय पीयूष ने बनाया…

14 minutes ago

भर्ती परीक्षा में कथित गड़बड़ी का मामला: JSSC-CGL के तीन और अभ्यर्थी CID के हत्थे चढ़े

जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा घोटाले में बड़ा एक्शन: तीन और अभ्यर्थी गिरफ्तार, अब तक 19 पर शिकंजा…

23 minutes ago

बारिश बनी आफत! बहराइच में तीन लोगों की मौत, कई इलाकों पर बाढ़ का खतरा

बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; प्रशासन अलर्ट बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में लगातार…

45 minutes ago

डिजिटल युग में पितृ पक्ष का संदेश: मृत्यु के बाद नहीं, जीवन रहते माता-पिता का मान जरूरी

पितृ पक्ष 2026: मृत्यु के बाद भव्य श्राद्ध, लेकिन जीते-जी माता-पिता की उपेक्षा क्यों?डिजिटल पीढ़ी…

2 hours ago

विरासत की सीढ़ी से संगठन तक, राजनीति में परिवार का भरोसा

व्यंग्य : परिवार का भरोसा, रिश्तेदारी में परोसा सांकेतिक संजय एम. तराणेकर राजनीति में भरोसे…

2 hours ago