संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के पुलिस चौकी मगहर अंतर्गत वीजा दिलाने के नाम पर 55 हजार रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर कोर्ट के आदेश पर खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत मगहर के मोहल्ला चूड़ीफरोश वार्ड नं. 02, निवासी जमाल अहमद ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि अहमद उर्फ अहमदुल्लाह निवासी तवारी टोला, मगहर और उसके साथी मोहम्मद खालिद निवासी जनपद सिद्धार्थनगर ने उन्हें विदेश भेजने के नाम पर कुल 55,000 रुपये ऑनलाइन अपने खाते में ले लिए। आरोप है कि वीजा न दिलवाने और पैसे वापस मांगने पर दोनों आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
ये भी पढ़ें – 5001 दीपों से सजेगा राप्ती घाट, पत्रकारों ने संभाली सांस्कृतिक विरासत की जिम्मेदारी
पीड़ित ने बताया कि उसने घटना की सूचना पहले खलीलाबाद पुलिस को दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक से शिकायत की गई, तब भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। अंततः माननीय न्यायालय की शरण ली। तब माननीय न्यायालय के आदेश पर थाना खलीलाबाद में एफआईआर दर्ज की गई।
आरोपियों पर पुलिस ने धारा 504, 506, 420 और 406 भारतीय दंड संहिता के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक मनीष कुमार जायसवाल को सौंपी गई है।
📜 13 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएँ 🗓️ आज का इतिहास: 13 फ़रवरी की प्रमुख…
🌟 आज का राशिफल | दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal Today) राशिफल की गणना ग्रह-नक्षत्रों की…
🔮 आज का मूलांक राशिफल: 1 से 9 तक सभी मूलांकों का विस्तृत अंक ज्योतिष…
पंचांग 13 फरवरी 2026: आज फाल्गुन कृष्ण एकादशी, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और चौघड़ियाआज 13 फरवरी…
मऊ में पुलिस का पैदल रूट मार्च: ग़ाज़ीपुर तिराहा से भीटी तक सुरक्षा व्यवस्था का…
बापू महाविद्यालय सलेमपुर में स्टूडेंट्स फेस्ट 2026, आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी में दिखी छात्रों की…