पेड़ गिरने से पिकअप सवार दो लोगों की मौत, सड़क पर घंटों बाधित रहा आवागमन

देवरिया के मईल थाना क्षेत्र की घटना, शवों की नहीं हो सकी शिनाख्त

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
देवरिया जिले के मईल थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुआ गांव के पास रविवार की रात एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। बलिया से मछली लेकर गोरखपुर जा रही पिकअप वाहन पर अचानक एक पेड़ गिर गया, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार दोनों व्यक्ति उसकी चपेट में आ गए।

हादसा रविवार रात लगभग 11 बजे हुआ, जब लगातार हो रही बारिश के बीच भागलपुर-सलेमपुर मार्ग पर पिकअप जैसे ही जमुआ गांव के पास पहुंची, तभी सड़क किनारे का पेड़ टूटकर अचानक वाहन पर गिर पड़ा। पेड़ गिरने से वाहन सवार दोनों व्यक्ति उसमें ही दब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

हादसे के कारण सड़क पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया था। पुलिस ने पेड़ हटवाकर कई घंटे की मशक्कत के बाद यातायात बहाल कराया।

प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है। पिकअप गोरखपुर के एक मछली व्यापारी के लिए मछली लेकर जा रही थी। व्यापारी को सूचना दी गई है, उसके आने के बाद ही मृतकों की पहचान हो सकेगी।

यह हादसा लगातार हो रही बारिश के कारण कमजोर पेड़ों के गिरने की आशंका को और मजबूत करता है। प्रशासन से मांग की जा रही है कि सड़क किनारे खतरनाक पेड़ों की छंटाई कराई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

rkpnews@desk

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

56 minutes ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

1 hour ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

1 hour ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

1 hour ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

4 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

5 hours ago