दो झोपड़ियां जलकर राख, दो परिवार बेघर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।उप नगर भिटौली में मंगलवार दोपहर लगभग 3 बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ने दो गरीब परिवारों का आशियाना पूरी तरह राख में बदल दिया। अचानक भड़की आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते लपटों ने दोनों झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही मिनटों में सब कुछ खत्म हो गया।
जानकारी के अनुसार,भिटौली निवासी गुड्डू पुत्र स्वर्गीय जंत्री अपनी कच्ची झोपड़ी में जीवन-यापन कर रहे थे। मंगलवार दोपहर बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट हुआ और झोपड़ी में आग लग गई। हवा तेज होने की वजह से आग तेजी से फैल गई और गुड्डू की झोपड़ी पूरी तरह धू-धू कर जल उठी। लपटें इतनी तेज थीं कि पास में स्थित पुनीता देवी पत्नी फूलबदन की झोपड़ी में भी आग लग गई। दोनों झोपड़ियां पलभर में जलकर राख हो गईं। आगजनी में गुड्डू का घरेलू सामान, बर्तन, कपड़े, पंखा, गहने, सिलाई मशीन, राशन और 10,000 रुपये नगद जलकर खाक हो गए। वहीं दूसरी तरफ पुनीता देवी का सारा सामान व 8,000 रुपये नगद भी आग से नष्ट हो गया। कुल मिलाकर दोनों परिवारों का करीब 18,000 रुपये नकद सहित पूरा घरेलू सामान खत्म हो गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों परिवारों का सब कुछ जल चुका था। पहले से ही आर्थिक तंगी में जीवन-यापन कर रहे ये परिवार अब पूरी तरह बेघर हो गए हैं और रहने तथा खाने तक की समस्या से जूझ रहे हैं।
सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान स्वामीनाथ गुप्ता मौके पर पहुंचे और तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की। हल्का लेखपाल ने भी मौके का निरीक्षण किया और क्षति का आंकलन कर प्रशासन की ओर से जल्द सरकारी मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।यह घटना बिजली व्यवस्था की लापरवाही और सुरक्षा मानकों की कमी पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

rkpshomnath

Recent Posts

शादी में नेवता देने पहुंचे मेहमानों पर लाठी-डंडों से हमला, एक ही परिवार के दर्जनभर घायल

मस्जिद में गाली देने के आरोप को लेकर शुरू हुआ विवाद, खाना खाने की तैयारी…

51 minutes ago

भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई का दावा, भाटपार रानी से डॉ. एएम अंसारी को मैदान में उतारेगी आजाद अधिकार सेना

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने…

2 hours ago

न महंगी किताबें, न बड़े संसाधन… बहन की पुरानी पुस्तकें से पढ़कर निशि बनीं प्रदेश की टॉपर

कानपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। सपने बड़े हों और उन्हें पूरा करने का जुनून हो…

4 hours ago

महिला सुरक्षा को लेकर सक्रिय हुई पुलिस, मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर संदिग्धों पर कसी निगरानी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करने और महिला एवं बालिका…

7 hours ago

11 नवंबर का इतिहास: आज ही के दिन यासिर अराफात का निधन, अंगोला को मिली थी आजादी; जानिए देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाएं

11 नवंबर का दिन इतिहास के पन्नों में कई महत्वपूर्ण राजनीतिक, सामाजिक, वैज्ञानिक और ऐतिहासिक…

7 hours ago

11 नवंबर 2026 का पंचांग एवं दैनिक राशिफल: भाई दूज पर बनेंगे खुशियों के संयोग, जानें 12 राशियों का हाल

11 नवंबर 2026: पंचांग की महत्वपूर्ण जान बुधवार, 11 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के…

8 hours ago