बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) तहसील मिहीपुरवा अंतर्गत ग्राम सभा राजा कला के मजरा हुरंगा में अज्ञात कारणों से लगी आग की चपेट में आने से 2 घर जलकर हुए राख। शुक्रवार को अज्ञात कारणों से अचानक लगी आग से हुरंगा गांव में अफरा-तफरी मच गई । इस आग की चपेट में कमला प्रसाद पुत्र अंगनी लच्छीराम पुत्र अंगनी दोनों भाइयों के घर जलकर राख हो गये। इस अग्निकांड में हुए नुकसान से दोनों भाई काफी दुखी है ।ग्रामीणों की मदद से बड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया ।आग घरों में तब लगी जब घर के लोग कुछ दूर बने बंगले में बैठे थे। बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे।आग किस कारण लगी है इसका अभी पता नहीं चल सका है। इस आग की चपेट में घर में घरेलू उपयोग की सभी सामान जलकर राख हो गया। प्रधान प्रतिनिधि मनोज कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया दो घर इस आग में जले हैं और लगभग एक से डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हुआ है। जिसमें कुछ नगदी भी था। जिन लोगों के घर जले हैं वह लोग कुछ दूर बने बंगले में बैठे थे। मौके पर प्रधान प्रतिनिधि मनोज कुमार क्षेत्र पंचायत सदस्य गुरुदीन के अलावा ग्रामीण मौजूद रहे। सूचना पाकर मौके पर पहुंचकर क्षेत्रीय लेखपाल हरिवंश प्रसाद ने जांच कर रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया है।
RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। वैश्विक बाजार में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय रुपया सोमवार…
नई दिल्ली/बहावलपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ताहिर अनवर की…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l मिशन शक्ति 0.5 के द्वितीय चरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में प्रशासनिक अधिकारियों ने सोमवार को जिला कारागार और राजकीय…