ईरान में दो धमाके, 5 की मौत और 14 घायल; इजरायल ने झाड़ा पल्ला, जांच जारी

ईरान (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान में शनिवार को दो अलग-अलग शहरों में हुए जोरदार धमाकों ने पूरे देश को हिला कर रख दिया। इन विस्फोटों में कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

ईरान के समाचार चैनल तेहरान टाइम्स के अनुसार, दक्षिण-पश्चिमी शहर अहवाज में एक आवासीय इमारत में विस्फोट हुआ, जिसमें मौके पर ही 4 लोगों की जान चली गई। धमाके से इमारत को भारी नुकसान पहुंचा।
वहीं, ईरान के प्रमुख बंदरगाह शहर बंदर अब्बास में हुए एक अन्य विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 14 लोग घायल हुए हैं। इस धमाके में इमारत की दो मंजिलें, कई वाहन और दुकानें पूरी तरह तबाह हो गईं।

इजरायल ने धमाकों से किया इनकार

इन धमाकों के बाद क्षेत्रीय तनाव और बढ़ गया है। हालांकि, इजरायल ने ईरान में हुए विस्फोटों से किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया है। इजरायली अधिकारियों ने साफ कहा कि इन घटनाओं से उनका कोई लेना-देना नहीं है।

ये भी पढ़ें – UPSC Geo Scientist परीक्षा से जुड़े जरूरी दस्तावेज

IRGC नौसेना कमांडर को निशाना बनाने के दावे खारिज

सोशल मीडिया पर इन धमाकों को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं, जिनमें IRGC के नौसेना कमांडर को निशाना बनाए जाने की बातें भी शामिल हैं। लेकिन ईरान की अर्ध-सरकारी न्यूज एजेंसी तसनीम ने इन दावों को पूरी तरह झूठा बताया है।

विस्फोट के कारणों की जांच जारी

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के मुताबिक, होर्मोजगान प्रांत के क्राइसिस मैनेजमेंट प्रमुख मेहरदाद हसनजादेह ने कहा है कि धमाकों के असली कारणों की जांच की जा रही है। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2025/10/compass-survey-200-jeae-200-je-ae.html?m=1#google_vignette

Karan Pandey

Recent Posts

लेहड़ा स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आई युवती, तीन घंटे बाद हुई पहचान

बढ़नी-नकहा पैसेंजर ट्रेन से हुआ हादसा, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव महराजगंज (राष्ट्र की…

2 hours ago

तामेश्वरनाथ धाम में जलाभिषेक की तैयारियां तेज, एडीएम-एएसपी ने किया निरीक्षण

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को तामेश्वरनाथ धाम शिव मंदिर में…

3 hours ago

डीडीयू ने दिव्यांग पूर्व छात्र को दी ट्राइसाइकिल, आत्मनिर्भरता की पहल को मिला बल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने अपने दिव्यांग पूर्व छात्र सुनील कुमार…

3 hours ago

संपूर्ण समाधान दिवस: तीनों तहसीलों में 224 शिकायतों की सुनवाई, 34 मामलों का मौके पर निस्तारण

खलीलाबाद में डीएम आलोक कुमार ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के…

3 hours ago

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समस्त वंचितों और जरुरतमंदों के लिए अग्रसर है: सचिव

पडरौना(राष्ट्र की परम्परा)l जिला जज और अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर संजीव कुमार त्यागी…

3 hours ago

शिक्षक स्थानांतरण में आ रही विसंगतियों के समाधान की मांग

परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ ने शिक्षा विभाग को सौंपा ज्ञापन पटना(राष्ट्र की परम्परा)l बिहार में शिक्षकों…

3 hours ago