सड़क हादसे में दो की मौत, एक की हालत गंभीर — रामलक्षन चौकी क्षेत्र में मची सनसनी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद देवरिया के रुद्रपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामलक्षन चौकी के पास बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया। पीकअप वाहन और मोटरसाइकिल के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। मृतकों में एक युवक की मौके पर ही जान चली गई, जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन लोग कहीं जा रहे थे, तभी रामलक्षन चौकी क्षेत्र में तेज रफ्तार पीकअप वाहन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि मोटरसाइकिल सवार प्रिंस की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल सूचना दिए जाने पर चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गौरीबाजार भेजा गया।

सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए घायलों को देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान गुलाब मद्देशिया ने भी दम तोड़ दिया। इस हादसे में गुलाब की पत्नी मीरा देवी की हालत अत्यंत नाजुक बताई जा रही है और उनका इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी है।

पुलिस ने मौके से दुर्घटनाग्रस्त पीकअप वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है। मृतकों के परिजनों की तहरीर के आधार पर वाहन चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस हृदयविदारक दुर्घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोग और परिजन इस अकल्पनीय दुर्घटना से सदमे में हैं। वहीं, पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

Editor CP pandey

Recent Posts

बिना विपक्ष की सहमति परिसीमन नहीं! खड़गे का मोदी सरकार को चौथा पत्र, उठाए संवैधानिक सवाल

फोटो goo परिसीमन पर फिर आमने-सामने सरकार और विपक्ष! PM मोदी को खड़गे का चौथा…

14 minutes ago

चुनाव सुधार से सत्ता परिवर्तन तक पहुंची लड़ाई? प्रशांत भूषण के बयान पर BJP का तीखा पलटवार

फोटो goo सत्ता परिवर्तन की मांग पर सियासी संग्राम तेज! BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का…

24 minutes ago

रिश्तों में धोखा और हत्या की खौफनाक साजिश: मेरठ कोर्ट का बड़ा फैसला, पत्नी-प्रेमी को फांसी

मेरठ में रिश्तों का खौफनाक अंत! पत्नी और प्रेमी को फांसी की सजा, पति की…

1 hour ago

दिव्यांगजनों को दुकान के लिए मिलेगा 20 हजार रुपये तक का सहयोग

दुकान निर्माण और संचालन के लिए ऋण व अनुदान की सुविधा, ऑनलाइन करना होगा आवेदन…

2 hours ago

न्यायिक अधिकारी जागृति के निधन से सदमे में अधिवक्ता समुदाय, साथियों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

फाइल फोटो जागृति जी न्यायिक अधिकारी देवरिया की न्यायिक अधिकारी जागृति का निधन: एम्स गोरखपुर…

2 hours ago