महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।परसा मलिक थाना क्षेत्र के एक गांव मे एक बालिग युवती की शादी 22 मई को पड़ोसी थाना क्षेत्र के एक गांव में होना तय था। परिजन युवती की शादी की सभी तैयारियां पूरी कर शादी को सकुशल संपन्न कराने में लगे थे। इसी बीच शादी के दो दिन पूर्व बीस मई को बालिंग युवती अपने ही ग्राम पंचायत के दुसरे टोला के निवासी एक मुस्लिम समुदाय युवक के साथ फरार हो गई। युवती के फरार होने से परिजनों पर आफत का पहाड़ टूट पड़ा वहीं परिजन फरार युवती की आस- पास नात रिस्तेदारो के यहां काफी तलाश किए, परन्तु वह नहीं मिली।परिजन थक-हार कर फरार युवक और युवती की जानकारी स्थानीय पुलिस को दिया। वही परिजन समाज में अपनी इज्जत बचाने के लिए बीते 22 मई को दरवाजे पर आई बारात का स्वागत करते हुए फरार युवती की छोटी बहन से शादी कर समाज मे अपनी इज्जत बचाया।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पता चला है कि फरार युवक और युवती को पड़ोसी थाने की पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया है।
इस संबंध मे वरिष्ठ उपनिरीक्षक अभिजीत ने बताया कि दोनों पक्षों को आज थाने बुलाया गया है। मामले में पूछ-ताछ कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जायेगी।
ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…
जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…
समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…
ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…
जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…
सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…