पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर गिरफ्तार 15 लाख 88 हजार नगदी सहित लूट में प्रयोग ब्रेजा कार बरामद

02 अदद तमन्चा 315 बोर, 03 अदद खोखा 315 बोर तथा एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नौतनवां सूडीं घाट पर पुलिस मुठभेड में शातिर अभियुक्त गिरफ्तार किये गये जिसमे 20 फरवरी को सुबह लगभग 7.00 बजे बिना नम्बर प्लेट ब्रेजा कार पर सवार चार अज्ञात लोगो द्वारा अजय यादव पुत्र लल्लन यादव निवासी भड़सर खास थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर को अपनी गाड़ी में बैठाकर उनसे रुपये से भरा बैग छिनकर बाईपास पर उतार दिया गया था। जिसके सम्बन्ध में थाना नौतनवां पर मु0अ0स0-56/2024 धारा 392/342 भादवि पंजीकृत कर इस अभियोग के अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी नौतनवां के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक नौतनवां, थानाध्यक्ष सोनौली, कोल्हुई, बरगदवा, स्वाट व एसओजी की कुल 05 टीमें लगायी गयी थी।पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस की मदद से अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं घटना के अनावरण हेतु अथक प्रयास किया जा रहा था जिसमें मुखबिर की सूचना पर बुधवार को समय लगभग 2.30 बजे रात्रि इस अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त निरंजन पुत्र किरन शंकर सिंह निवासी नन्दा नगर थाना एम्स जनपद गोरखपुर एवं बाबू सिंह पुत्र उग्रसेन सिंह निवासी परसिया जदू थाना सुरौली जनपद देवरिया के साथ एसएसबी रोड पर पुलिस टीम से मुठभेड़ हुई जिसमें अभियुक्त निरंजन के पास से लूट का 08 लाख रुपये व अभियुक्त बाबू सिंह के पास से 07 लाख 88 हजार रुपये अर्थात कुल 15 लाख 88 हजार रुपये व वादी का लूटा गया आधार कार्ड, लूट में प्रयोग की गई बिना नम्बर प्लेट की ब्रेजा कार, 02 अदद तमन्चा 315 बोर, 03 अदद खोखा 315 बोर तथा एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। घायलों को ईलाज हेतु सीएचसी रतनपुर भेजा गया है। अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।पुलिस पूछताछ मे यह खुलासा हुआ कि मुखबिर की सूचना पर 20फरवरी को कस्बा नौतनवा में लूट करने वाले बिना नंबर वाली ब्रेजा कार नौतनवा बाईपास पर गैस गोदाम होते हुए एसएसबी रोड पर नेपाल की तरफ जाने वाली है इसकी सूचना मुखबिर द्वारा दी गई इस सूचना पर थानाध्यक्ष बरगदवां मय हमराही पुलिस बल तथा थानाध्यक्ष कोल्हुई मय हमराह पुलिस बल के साथ बनैलिया माता मंदिर चौराहे पर सुंडी के पास एसएसबी रोड पर पहुंचकर आने जाने वाले व्यक्तियों की चेकिंग करने लगे। रात में करीब लगभग 2:00 बजे एक ब्रेजा कार बिना नंबर की बनैलियां माता मंदिर चौराहे से आई तो रोकने का इशारा किया गया तो वह तेजी से खनुआं की तरफ निकल गई जिस पर प्रभारी निरीक्षक नौतनवां के नेतृत्व में बनी टीम बनैलिया माता मंदिर चौराहे पर कार का तेजी से पीछा करते हुए इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दे दी गई उक्त सूचना पर सभी टीमों द्वारा घेराबंदी करते हुए अभियुक्त की गाड़ी को आगे – पीछे से घेर लिया गया। जहां पर अभियुक्तों द्वारा पकड़े जाने के डर से पुलिस वालों के ऊपर एक बारगी फायर कर दिया गया। पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई के दौरान एक अभियुक्त को पैर में गोली लगी जो गोली लगने के बाद खेत की तरफ भागते वक्त पुलिस द्वारा घेर कर पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति से उसका नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम निरंजन पुत्र स्व किरन शंकर निवासी नंदा नगर दरगहियां थाना एम्स जनपद गोरखपुर उम्र करीब 32 वर्ष बताया तथा उसके साथ एक अन्य अभियुक्त बाबू उर्फ राजू सिंह पुत्र उग्रसेन सिंह निवासी परासिया जदू थाना सुरौली जिला देवरिया को भी घेर कर पकड़ लिया गया। पकड़े गए अभियुक्त गण से जामा तलाशी के दौरान 02 अदद तमंचा 315 बोर, 03 अदद खोखा 315 बोर तथा एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। कुल 15 लाख 88 000 /- रूपये, एक अदद आधार कार्ड, (अजय यादव पुत्र लल्लन यादव ) के नाम से तथा घटना में प्रयुक्त होने वाली ब्रेजा कार भी घटनास्थल से बरामद की गई। मुठभेड़ के दौरान घायल अभियुक्तों को इलाज हेतु अस्पताल पहुंचाया गया। अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ में बताया गया कि पकड़ी गयी मारुति ब्रेजा सेकेन्ड हैन्ड खरीदा गया है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक नौतनवां मनोज कुमार राय मय टीम, थानाध्यक्ष सोनौली अभिषेक सिंह मय टीम , थानाध्यक्ष बरगदवा स्वत्रंत कुमार सिंह मय टीम,थानाध्यक्ष कोल्हुई दिनेश कुमार मय टीम। एसओजी प्रभारी महेन्द्र यादव मय टीम शामिल रही ।

Editor CP pandey

Recent Posts

बारिश,उमस और बढ़ता फ्लू: एच1एन1 की दस्तक के बीच अस्पतालों से लेकर घरों तक कितनी तैयारी?

भारत में स्वाइन फ्लू वायरस (एच1एन1) फिर सुर्खियों में :दिल्ली से कर्नाटक- महाराष्ट्र तक बढ़ते…

3 hours ago

अंकित बालियान हत्याकांड: अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, जाट समुदाय में आक्रोश

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के शामली में लोकप्रिय हरियाणवी गायक अंकित बालियान की…

3 hours ago

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 weeks ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

3 weeks ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

3 weeks ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

3 weeks ago