बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
खेत में सिंचाई करने जा रहे दो सगे भाई करंट की चपेट में आ गए। जिसमें एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को सीएचसी नरही पहुँचाया, जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि बुधवार की दोपहर नरहीं थाना क्षेत्र के गंगहरा छप्पन के डेरा गांव निवासी संजय यादव 35 वर्ष अपने छोटे भाई शंकर यादव 25 वर्ष पुत्रगण मुन्ना यादव गांव के बगल में खेत की सिंचाई करने जा रहे थे, जैसे ही खेत के मेंढ़ पर पहुँचे की करंट की चपेट में आ गए। भाई को बचाने में शंकर यादव भी चपेट में आ गया। आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से सीएचसी नरहीं पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने संजय यादव की नाज़ुक हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय भेज दिया। जिला चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि शंकर यादव को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। इस घटना की जानकारी जब परिजनों को हुई तो परिवार में कोहराम मच गया, गांव में मातम छा गया।
महाराष्ट्र (राष्ट्र की परम्परा)। अंबरनाथ महोत्सव सांस्कृतिक संस्था द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…
कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारत…
तेहरान/वियना (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम एशिया में जारी सैन्य तनाव के बीच ईरान ने बड़ा…
श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध…
✍️ राजकुमार बरूआ, भोपाल “वैमनस्यं तृणीकृत्य होल्यग्नौ भस्मतां हितम्।नानारङ्गजलैबी सौमनस्यं भवेत् पुनः ।।” होली का…