अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

सुखपुरा/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
पुलिस अधीक्षक बलिया देव रंजन वर्मा के आदेश के अनुपालन में जनपद में अपराध पर संपूर्ण प्रतिबंध लगाये जाने एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, क्षेत्राधिकारी बांसडीह के कुशल पर्यवेक्षण में थाना मनियर पुलिस को मिली सफलता ।
शनिवार को सर्विलांस सेल प्रभारी विश्वनाथ यादव मय फोर्स व SOG टीम प्रभारी अजय यादव मय टीम थानाध्यक्ष मनियर सन्तोष सिंह मय हमराह उ0नि0 राहुल राय, का0 जगदीश कुमार पटेल, म0का0 सलमा सिंह व म0का0 शैलजा सिंह द्वारा 02 नफर अभियुक्तगण अखिलेश यादव पुत्र राजेन्द्र यादव निवासी बिजलीपुर थाना मनियर जनपद बलिया उम्र 28 वर्ष, प्रियांशु यादव पुत्र तहसीलदार यादव निवासी नेमा का टोला(सिवान कला) थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया उम्र 20 वर्ष को निपनिया दीयर के पास से समय करीब 08.10 बजे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के कब्जे से 04 बोरे में 20 पेटी बंटी बबली देशी शराब, 01 अदद मोटर साईकिल व 02 अदद नाजायज चाकू बरामद हुआ । थाना मनियर द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

डीएम का बड़ा एक्शन प्रधान के अधिकार सीज पंचायत पर प्रशासन का कब्जा

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)जिले में ग्राम पंचायतों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कड़ा रुख…

2 minutes ago

ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा शहर में खुलेंगे चार नए ट्रैफिक थाने

अवैध पार्किंग और ई-रिक्शा की मनमानी पर लगेगी लगाम निर्धारित रूट पर ही चलेंगे ई-रिक्शा…

19 minutes ago

पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों का शस्त्र प्रशिक्षण में रबर बुलेट व डमी ग्रेनेड थ्रो की करायी गयी परीक्षा

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस अधीक्षक इलामारन के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने…

25 minutes ago

AI समिट विवाद: यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर सीएम योगी का तीखा हमला

नई दिल्ली स्थित Bharat Mandapam में आयोजित AI समिट के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस के…

2 hours ago

मऊ में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026: 22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद मऊ में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026…

2 hours ago

देवरिया में ‘जिला सैनिक बंधु’ बैठक 27 फरवरी को, समस्याओं का होगा समाधान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों की समस्याओं के समाधान…

2 hours ago