ट्रंप के बयान से शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 442 अंक चढ़ा, निफ्टी 25 हजार के करीब

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस विश्वास जताने के बाद कि भारत के साथ व्यापार वार्ता के सफल समापन में ‘कोई कठिनाई’ नहीं होगी, बुधवार को घरेलू शेयर बाजार बड़ी बढ़त के साथ खुले। आईटी शेयरों की मजबूती ने भी निवेशकों की धारणा को और मजबूत किया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 442.59 अंक उछलकर 81,543.91 अंक पर पहुंच गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 124.2 अंक की तेजी के साथ 24,992.80 अंक पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो, इन्फोसिस और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर लाभ में रहे। हालांकि, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, टाटा मोटर्स और सन फार्मा के शेयर शुरुआती गिरावट में कारोबार करते दिखे।

द्विपक्षीय रिश्तों में सकारात्मक संकेत भारत और अमेरिका के बीच हाल में आई ‘ठंडक’ को कम करने का संकेत देते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि उन्हें ‘पूरा भरोसा’ है कि दोनों देशों के बीच व्यापार वार्ता का निष्कर्ष निकालने में कोई कठिनाई नहीं होगी। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले सप्ताहों में वह अपने ‘बहुत अच्छे दोस्त’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत करने को उत्सुक हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बुधवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि उन्हें विश्वास है कि चल रही वार्ता दोनों देशों के बीच साझेदारी की असीम संभावनाओं का मार्ग प्रशस्त करेगी।

एशियाई बाजारों में भी सकारात्मक रुख विदेशी बाजारों की बात करें तो दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक भी शुरुआती कारोबार में सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे।

Editor CP pandey

Recent Posts

टीबी के खिलाफ डीडीयू की मुहिम: जागरूकता संग पोषण का संबल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…

42 minutes ago

डॉ. तूलिका मिश्रा की एआई तकनीक को यूके से पेटेंट, पौधों से औषधीय तत्व पहचानने में मिलेगी नई दिशा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर…

51 minutes ago

फर्जी आईएएस बनकर शादी रचाने वाला प्रीतम निषाद गिरफ्तार

गोरखपुर पुलिस ने जालौन से दबोचा, कई शादियों और ठगी के आरोप गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l…

1 hour ago

साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़7आरोपी गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेजों के जरिए खातों से करोड़ों का लेनदेन भारी मात्रा में सामान बरामद गोरखपुर(राष्ट्र…

1 hour ago

स्वच्छता जागरूकता से सजे ‘नव निर्माण के 09 वर्ष’ कार्यक्रम का सातवां दिन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के…

2 hours ago

हेल्दी फूड स्टार्टअप ‘नेचर्स सैंडविच’ से युवाओं ने दी सेहत और स्वरोजगार की नई मिसाल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बदलती जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य जागरूकता के दौर में गोरखपुर के…

2 hours ago