ईरान से कारोबार पर ट्रंप का बड़ा ऐलान, भारत पर बढ़ेगा टैरिफ दबाव?

वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने का बड़ा ऐलान किया है। ट्रंप ने साफ शब्दों में कहा है कि जो भी देश ईरान से कारोबार जारी रखेगा, उस पर अमेरिका सख्त आर्थिक कार्रवाई करेगा। इस फैसले को ईरान पर दबाव बनाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है, जहां पिछले दो हफ्तों से ज्यादा समय से हिंसक प्रदर्शन जारी हैं।

ट्रंप ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर पोस्ट करते हुए कहा कि ईरान से व्यापार करने वालों पर 25% टैरिफ तत्काल प्रभाव से लागू होगा। इस फैसले का असर भारत, चीन, संयुक्त अरब अमीरात और तुर्की जैसे देशों पर पड़ सकता है। खासकर भारत के लिए यह फैसला चिंता बढ़ाने वाला माना जा रहा है।

भारत–अमेरिका रिश्तों पर बढ़ता दबाव

भारत पहले ही रूस से तेल खरीद के कारण अमेरिकी टैरिफ का सामना कर रहा है। वर्तमान में कई भारतीय उत्पादों पर अमेरिका 50 प्रतिशत तक टैरिफ लगा चुका है। यदि ईरान के साथ व्यापार के कारण भारत पर नया 25% टैरिफ लगाया जाता है, तो कुल टैरिफ 75 प्रतिशत तक पहुंच सकता है, जिससे भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों में और तनाव बढ़ने की आशंका है।

भारत–ईरान व्यापार का आंकड़ा

ईरान में भारतीय दूतावास के अनुसार,

• FY 2024-25 में भारत ने ईरान को 1.24 अरब डॉलर का निर्यात किया

• ईरान से 0.44 अरब डॉलर का आयात किया

• कुल द्विपक्षीय व्यापार: 1.68 अरब डॉलर (करीब 14,000–15,000 करोड़ रुपये)

ये भी पढ़ें – चीन की कम्युनिस्ट पार्टी का भाजपा मुख्यालय दौरा, अंतर-दलीय संवाद बढ़ाने पर हुई अहम चर्चा

किन वस्तुओं का सबसे ज्यादा कारोबार?

Trading Economics की रिपोर्ट के मुताबिक,

• ऑर्गेनिक केमिकल्स: 512.92 मिलियन डॉलर

• खाने योग्य फल, मेवे और खट्टे फलों के छिलके: 311.60 मिलियन डॉलर

• मिनरल फ्यूल और तेल से जुड़े उत्पाद: 86.48 मिलियन डॉलर

सुप्रीम कोर्ट का फैसला बनेगा गेमचेंजर?

इस पूरे मामले में अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट का फैसला बेहद अहम माना जा रहा है। कोर्ट यह तय करेगी कि ट्रंप द्वारा लगाए गए वैश्विक टैरिफ कानूनी रूप से वैध हैं या नहीं। अगर अदालत ट्रंप के खिलाफ फैसला सुनाती है, तो ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों पर टैरिफ लगाने की उनकी क्षमता कमजोर पड़ सकती है। सुप्रीम कोर्ट का अगला फैसला बुधवार को आने की संभावना है।

ये भी पढ़ें – एसआईआर मतदाता पुनरीक्षण: डीएम ने राजनीतिक दलों संग की बैठक, शुद्ध व गुणवत्तापूर्ण मतदाता सूची पर जोर

Karan Pandey

Recent Posts

देवरिया में दर्द से राहत की नई उम्मीद!

न्यू कॉलोनी में दर्द निवारक क्लिनिक एवं आरवी पैथोलॉजी का शुभारंभ, बेहतर इलाज की सुविधा…

10 minutes ago

22 अक्टूबर का इतिहास: भाखड़ा-नांगल परियोजना से चंद्रयान-1 तक, जानिए इस दिन की प्रमुख घटनाएं

लेखक: अभिषेक कुमार 22 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्वइतिहास के पन्नों में 22 अक्टूबर की तारीख…

5 hours ago

पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

22 अक्टूबर 2026 राशिफल: पापांकुशा एकादशी पर इन 5 राशियों के खुल सकते हैं तरक्की…

5 hours ago

आईआरआरआई में एक माह का प्रशिक्षण लेंगे गोरखनाथ विश्वविद्यालय के 22 विद्यार्थी

वाराणसी स्थित अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान में आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों की सीखेंगे बारीकियां…

7 hours ago

किसान दिवस में खाद की टैगिंग और ओवररेटिंग का मुद्दा उठा

नैनो यूरिया व नैनो डीएपी की टैगिंग पर किसानों ने जताई नाराजगी, भूमि की जरूरत…

7 hours ago

मां की प्रतिमा पहुंचते ही गूंजे पटाखे, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया आसमान

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र के देवसिया गांव से मां की प्रतिमा भागलपुर…

7 hours ago