कामरेड सुनीत के प्रथम पुण्यतिथि पर दिया गया श्रद्धांजलि

सलेमपुर /देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)क्षेत्रीय कमेटी सलेमपुर ने पार्टी कार्यालय पर कामरेड सुनीत चोपड़ा को प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई । खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार ने कहा कि कामरेड सुनीत चोपड़ा का जन्म 24 दिसंबर 1941 को लाहौर में हुआ था ।कामरेड ट्रेड यूनियन वादी और कम्युनिस्ट राजनीति के पुरोधा थे ।वह अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के संयुक्त सेक्रेटरी भी थे ।वह केंद्रीय कमेटी कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के सदस्य भी थे । कामरेड सुनीत चोपड़ा ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन( SFI )के संस्थापक सदस्य और आगे चलकर 1980 में भारत की जनवादी नौजवान सभा के फाउंडर मेंबर होने के साथ-साथ 1984 में DYFI के वाइस प्रेसिडेंट भी रहे । कामरेड सुनीत चोपड़ा एक अच्छे लेखक आर्ट और एक कवि भी थे । कामरेड सुनीत चोपड़ा एक बड़े घराने के परिवारिक परवरिश के बाद भी मार्क्सवादी विचारधारा से प्रभावित होकर शोषण मुक्त समाज की स्थापना करने और वामपंथी जीवन के लिए हमेशा समर्पित रहे । उन्होंने देश के अंदर उभरती सांप्रदायिक नीति( हिंदुत्व) के खतरे के बारे में लेखन का कार्य भी किया । और जीवन काल तक इस सांप्रदायिक नीतियों पर लोगो को बताते रहे । अपने जीवन के अंतिम समय में जब पिछले साल देश के सांप्रदायिक और कॉर्पोरेट नीतियों के खिलाफ रामलीला मैदान में किसान मजदूर एकता की विशाल रैली होने जा रही थी ।उसमें कामरेड शामिल होने जा रहे थे । जैसे ही वह मेट्रो ट्रेन से बाहर निकले अचानक हार्ट अटैक आने के बाद में उनकी मृत्यु हो गई । कामरेड सुनीत चोपड़ा हमेशा दलित, पीड़ितों ,अल्पसंख्यकों, आदिवासियों की लड़ाई को लड़ते रहे ।उन्होंने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश ,पंजाब, हरियाणा और देश के अन्य राज्यों के अंदर शोषितों की लड़ाई को हमेशा लड़ा । ऐसे समय में कामरेड सुमित चोपड़ा की कमी खलती है ।हम सभी को कामरेड के जीवन से प्रेरणा लेते हुए आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा हराओ _गठबंधन जिताओ और देश संविधान बचाओ । कामरेड सुनीता चोपड़ा को सच्ची श्रद्धांजलि होगी इस सभा में गंगा देवी ,हरे कृष्णा कुशवाहा, प्रेमचंद यादव ,कामरेड सुशील यादव, बलिंदर मोरिया, संजय गौड़, तारा देवी, कामरेड लाल बच्चन राजेंद्र गुप्ता, नियाज अहमद, रामचंद्र खरवार चोपड़ा को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए लाल सलाम के नारे दिए ।

Editor CP pandey

Recent Posts

महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा पर फोकस, देवरिया में पुलिस ने सुबह से संभाला मोर्चा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में रविवार सुबह जिलेभर…

2 hours ago

यूपी 2027 की जंग का काउंटडाउन शुरू! टिकट, सहयोगी और संगठन पर भाजपा का बड़ा मंथन

यूपी 2027: 2024 के झटके से सबक, भाजपा के सामने संगठन, सहयोगी और समीकरण साधने…

2 hours ago

मां दुर्गा का वाहन सिंह ही क्यों बना? जानिए तपस्या और शिव-कृपा से जुड़ी अद्भुत कथा

लेखक : पंडित सुधीर तिवारी सनातन हिंदू धर्म में आदिशक्ति मां दुर्गा को शक्ति, साहस,…

3 hours ago

20 सितंबर का राशिफल: किसी को आर्थिक लाभ तो किसी को स्वास्थ्य में बरतनी होगी सावधानी

Ai निर्मित आज का राशिफल: आर्थिक लाभ से बढ़ेगा आत्मविश्वास, कुछ राशियों को स्वास्थ्य और…

4 hours ago

हाइड्रेशन से लेकर प्रोटीन तक, शरीर को फिट रखने के लिए सुबह से रात तक अपनाएं ये आदतें

सुबह पानी से करें दिन की शुरुआत, मसल्स गेन के लिए कैलोरी और प्रोटीन पर…

5 hours ago

राम-सीता और रावण की कहानी का नया अंदाज, सोनी राजदान ने बताया क्यों खास है ‘रामायण’

‘रामायण’ को लेकर सोनी राजदान का बड़ा बयान, बोलीं- बड़े पर्दे पर ऐसा अनुभव पहले…

5 hours ago