हरियाली का संदेश देने निकली पौधरोपण जागरूकता रैली, विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ब्लूमिंग बड्स स्कूल में पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को पौधरोपण जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर से निकली रैली को सचिव एवं प्रबंधक पुष्पा चतुर्वेदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा करने की अपील की।
रैली को रवाना करते हुए एमडी पुष्पा चतुर्वेदी ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि आज वृक्षों का संरक्षण नहीं किया गया तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर पर्यावरणीय संकट का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक छात्र-छात्रा अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल का संकल्प भी ले। यही सच्ची पर्यावरण सेवा होगी।
रैली में शामिल छात्र-छात्राएं हाथों में पौधे और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संदेशों वाले बैनर लेकर विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में निकले। इस दौरान सभी ने लोगों को हरियाली बढ़ाने, जल संरक्षण करने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों सहित शताधिक आम का रोपण भी किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से मुख्य समन्वयक विजय कुमार राय, व्यवस्थापक राजेश कुमार पांडेय, नीलम दुबे, अजय कुमार दुबे, प्रधानाचार्य शैलेश त्रिपाठी, डीसी पाण्डेय, उप प्रधानाचार्य अनूप कुमार, नवनीत मिश्र, तरुण कुमार, सुजीत गौंड, विनय कुमार, अजय कुमार, मिथिलेश पांडेय, नेहा राय, प्रीति मिश्रा, मनोरमा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

3 hours ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

3 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

3 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

3 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

3 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

3 hours ago