बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, नाव से किया दुर्गम गांवों का निरीक्षण

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

जनपद में बाढ़ की मार झेल रहे ग्रामीणों की पीड़ा को जानने के लिए प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बुधवार को बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा किया। उन्होंने भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के जहाज से बाढ़ क्षेत्र का हवाई व जलमार्ग से निरीक्षण किया और ज़मीन पर उतरकर ग्रामीणों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनीं।
मंत्री ने मझौवां से जहाज पर सवार होकर दुबेछपरा और नौरंगा गांव की स्थिति का जायजा लिया। नौरंगा पहुंचने पर वह जहाज से उतरकर सीधे ग्रामीणों के बीच पहुंचे और चिकित्सा, राशन, आवागमन सहित अन्य समस्याओं को गंभीरता से सुना। मौके पर ही उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल राहत पहुंचाने और आवश्यक सेवाएं बहाल करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान चक्की गांव के ग्रामीणों ने जहाज की ओर इशारा कर मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया। जहाज से वहां तक न पहुंच पाने की स्थिति में मंत्री ने नाव से सफर कर गांव में प्रवेश किया और सीधे प्रभावित परिवारों से संवाद किया। उन्होंने वहां भी राहत सामग्री की तत्काल उपलब्धता के निर्देश दिए। दयाशंकर सिंह ने कहा, “प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को लेकर बेहद संवेदनशील हैं। राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी। प्रत्येक प्रभावित व्यक्ति तक दवा, राशन और सुरक्षित आवास की सुविधा पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”
मंत्री ने धरनीपुर, दुबहड़, भड़सर, बसरीकापुर, ओझवलिया, बहादुरपुर, नंदपुर, सुल्तानपुर, हल्दी और भरसौता गांवों का भी स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ की टीम पूरी तरह से तैनात है और हर स्तर पर प्रशासन मुस्तैदी से कार्य कर रहा है। इस दौरान उनके साथ नगर पालिका अध्यक्ष संत कुमार गुप्ता मिठाई लाल, बाढ़ खंड के एक्सईएन संजय मिश्रा, अधिशासी अभियंता एके सिंह, पूर्व प्रमुख गुड्डू राय, राजेन्द्र सिंह, अनिल पांडेय, महामंत्री अमरीश पांडेय सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

–

rkpnews@desk

Recent Posts

शाने हिंद फोरम ने दो सदस्यीय विधायिका लागू करने की वकालत की

हर सदन विजेता के साथ-साथ उप विजेता को भी मिले अधिकार- डा, अवधेश सिंह देवरिया…

1 hour ago

बिहार में दरिंदगी से दहला। मोतिहारी !

दुर्गा पूजा मेला देखने जा रहे दंपति को बनाया निशाना, महिला से सामूहिक दुष्कर्म; 8…

2 hours ago

बरेली पुलिस में प्रेम प्रसंग का मामला गरमाया! शाही थाने के हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही पर गिरी गाज

सांकेतिक फोटो बरेली में पुलिस महकमे में हड़कंप! शादीशुदा हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही के…

2 hours ago

71 हजार शिक्षकों ने मांगा मनपसंद स्कूल, 12 जिलों में फंसा काम; कब खुलेगा ट्रांसफर पोर्टल?

बिहार में 6 लाख शिक्षकों के तबादले पर फिर ब्रेक! 7 नवंबर से खुलेगा पोर्टल?…

2 hours ago