10 दिनो से जला ट्रांसफार्मर , ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

ग्रामीण 10 दिनों से अंधेरे में जीने को विवश

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा ) फूलपुर तहसील क्षेत्र के खांजहापुर गांव के नाऊ के पुरवा में लगा ट्रांसफार्मर दस दिन से जला पड़ा है। इससे नाराज ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर बदलने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन में काफी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रहीं।
खांजहापुर गांव में विद्युत की आपूर्ति बागबहार पावर सबस्टेशन से की जाती है। खांजहापुर नाऊ के पुरवा में विद्युत आपूर्ति के लिए 16 केवीए का ट्रांसफार्मर राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत लगाया गया था। समय के साथ ही इस पर लोड बढ़ता जा रहा है। अधिक लोड की वजह से 10 दिन पहले ट्रांसफार्मर जल गया।
आरोप है कि ग्रामीणों द्वारा इसकी शिकायत विभाग को उसी दिन कर दी गयी थी। लेकिन विभागीय अधिकारियों का ध्यान इस तरफ नहीं गया। नाराज ग्रामीणों ने गांव में ही धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने विभाग के प्रति जमकर नारेबाजी किया। ग्रामीणों का कहना है कि बार बार शिकायत करने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा रहा है। जिसके चलते 10 दिन से हम लोग अंधेरे में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। मोबाइल चार्जिंग से लेकर सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बिलजी के बिना बंद पड़े हैं। गर्मी और उमस के चलते बच्चों और बुजुर्गों को काफी परेशानी हो रही है। इस अवसर पर रेखा यादव ,मालती ,रोशन यादव ,मीनू यादव ,कुददुस अहमद ,राम आसरे यादव ,मुनवर अली,अंसार अहमद आदि मौजूद रहे। इस संबंध में अवर अभियंता बागबहार राधेश्याम ने बताया कि जानकारी है। लेकिन अभी हमारे पास ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायत का नम्बर नहीं आया है। जिसके चलते अग्रिम कार्यवाही नहीं की जा सकी है।

Editor CP pandey

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago