निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारी प्रथम का प्रशिक्षण सम्पन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु हीरालाल रामनिवास इण्टर कॉलेज, खलीलाबाद में पीठासीन व मतदान अधिकारी (प्रथम) को दो पाली में प्रशिक्षित किया गया। दोनो पालियों में कुल 620 पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी प्रथम को प्रशिक्षण दिया जाना थाl जिसमें से 602 पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी प्रथम ने प्रशिक्षण प्राप्त किया तथा 18 लोग अनुपस्थित रहें।
हीरालाल रामनिवास इण्टर कॉलेज में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम मास्टर ट्रेनर द्वारा पी0पी0टी0 पर सिलसिलेवार समझाते हुए बारिकी से प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान ट्रेनर्स ने आधुनिक हेड फोन, माइक का प्रयोग कियाl जिससे कार्मिकों ने सहजतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त कियाl प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहें पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी प्रथम को आगामी 30 अप्रैल 2023 को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के उपरान्त निर्वाचन प्रक्रिया से सम्बंधित विभिन्न बिन्दुओं पर कराये गये प्रशिक्षण पर आधारित प्रश्नों की परीक्षा भी ली गयीl जिसमें असंतोषजनक प्रगति पाये गये पीठासीन व मतदान अधिकारी प्रथम को पुनः प्रशिक्षण कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु निर्देशित किया गया है।
जिलाधिकारी संदीप कुमार, अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण करते हुए मतदान कार्मिकों से कहा कि इस प्रशिक्षण में आप सभी मतपेटी को खोलना, बंद करना व सील करने की प्रक्रिया को विधिवत सीख लें, जिससे मतदान दिवस में कोई समस्या न आए।
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक मनमोहन शर्मा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी चन्द्रशेखर यादव, हीरालाल रामनिवास इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य राम कुमार सिंह, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित प्रशिक्षण कार्यक्रम से सम्बंधित अन्य अधिकारी व अन्य लोग उपस्थित रहेl

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सपा-भाकपा का 31 सूत्रीय मांगो पर धरना प्रदर्शन

राजयपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को बरहज तहसील के…

5 hours ago

डीएम की पहल से रास्ते का विवाद सुलझा, आरसीसी सड़क का निर्माण पूरा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरियारपुर नगर पंचायत में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद जिलाधिकारी के निर्देश…

5 hours ago

महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ कुशीनगर…

6 hours ago

बिजली का करंट लगाकर चारपाई के फ्रेम से बच्चे की मौत, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र में लोहे की चारपाई के फ्रेम में बिजली…

6 hours ago

ब्लैक होल पर कविता, अंतरिक्ष यात्रा पर निबंध; डीडीयू के दो शोधार्थियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराया परचम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…

6 hours ago

फरसे के साथ गरजा स्वर्ण समाज का आंदोलन, आरक्षण में बदलाव की उठी मांग

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण समाज के आंदोलन के दौरान बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश…

6 hours ago