पीठासीन अधिकारी एवं प्रथम मतदान अधिकारी का प्रशिक्षण संपन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। लोक सभा समान्य निर्वाचन 2024 में लगे पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी प्रथम का प्रथम प्रशिक्षण जनपद स्तर पर प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर के द्वारा एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद के 20 कमरों में दो पालियों में दिया गया। प्रत्येक पाली में 612-612 कार्मिकों का प्रशिक्षण निर्धारित है, प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस प्रथम पाली में 25 अनुपस्थित हुए जबकि दूसरी पाली में कोई कार्मिक अनुपस्थित नहीं रहा, जिनकी सूचना संबंधित विभाग को भेजी जा गयी है, इन सभी कार्मिकों को 9 मई 2024 को प्रशिक्षण में प्रतिभाग करना होगा। अनुपस्थित की दशा में इनके विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के सुसंगत धारा के अंतर्गत कार्यवाई की जाएगी। इसी प्रकार मतदान प्रक्रिया एवं ईवीएम संचालन की आयोजित परीक्षा में 69 मतदान कार्मिक असफल रहें , जिनको पुन: 9 मई प्रशिक्षण लेना होगा, पुन: परीक्षा में असफल होने की दशा में ऐसे कार्मिकों के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही, वेतन बाधित की जाएगी, इनकी सूचना भी संबंधित कार्यालय को भेज दी गयी है । प्रशिक्षण के निर्धारित समय प्रात: 9.30 बजे अपराह्न 2.30 बजे बाद आने वाले 25 कार्मिकों भी पुन:9 मई को प्रशिक्षण लेना होगा। आज प्रशिक्षण हेतु निर्धारित कार्मिक 1224 के सापेक्ष अनुपस्थित 25, असफल 69 विलंब से 25 कार्मिक रहें।
मुख्य विकास अधिकारी / प्रभारी अधिकारी कार्मिक संत कुमार ने सभी को निर्देशित किया है कि समस्त कार्मिक अपने प्रशिक्षण तिथि एवं पाली के अनुसार समय से प्रतिभाग करें एवं समस्त प्रक्रिया का ठीक प्रकार से संचालित कर भली-भांति जान लें। साथ ही प्रशिक्षण परीक्षा को भी उचित प्रकार से दें। विलंब से आने वाले, अनुपस्थित, परीक्षा में असफल कार्मिकों को पुन: 9 मई को प्रतिभाग करना होगा।
इस अवसर पर डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा सहित पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी एवं सम्बंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

गुड मॉर्निंग देवरिया: सुबह की सैर से स्कूल तक पुलिस की निगरानी, एंटी रोमियो टीम सक्रिय

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान: मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को भरोसा और बालिकाओं को सुरक्षा…

3 hours ago

BRICS Summit 2026: भारत की कूटनीति का कमाल, पहलगाम से पश्चिम एशिया तक बना दबदबा

BRICS 2026: नई दिल्ली में भारत का कूटनीतिक दबदबा, पहलगाम से ईरान-UAE तक हासिल की…

4 hours ago

सहारनपुर से अयोध्या तक बदले अधिकारी, यूपी सरकार ने किए बड़े तबादले

यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादले लखनऊ…

4 hours ago

शिक्षक से पुलिस और स्वास्थ्य तक हजारों नौकरियां, बिहार में भर्ती का बड़ा कैलेंडर तैयार

बिहार में बंपर सरकारी भर्ती का इंतजार खत्म होने की तैयारी, 1.17 लाख से अधिक…

4 hours ago

तीन-तीन सर्जरी भी नहीं रोक सकीं उड़ान, अब भारतीय टीम पर नेहा-बेबी की नजर

आंखों की रोशनी कमजोर पड़ी, हौसले नहीं: नेहा-बेबी ने फुटबॉल और क्रिकेट में रचा सफलता…

4 hours ago