देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से यातायात पुलिस देवरिया द्वारा बुधवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देशन में यातायात प्रभारी गुलाब सिंह के नेतृत्व में शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर वाहनों की सघन जांच की गई।अभियान के दौरान गोरखपुर रोड, कसया ओवरब्रिज, मालवीय रोड, बस स्टैंड, सोनूघाट एवं सलेमपुर रोड पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी भरने वाले ऑटो चालकों, बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों, तीन सवारी बैठाने तथा स्टंट करने वालों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किए गए। इसके अतिरिक्त सड़क किनारे खड़े ट्रकों पर भी कार्रवाई की गई।
यातायात पुलिस द्वारा कुल 116 वाहनों का ई-चालान किया गया, जबकि 02 वाहनों को सीज किया गया।यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार के अभियानों का उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना, दुर्घटनाओं की रोकथाम करना तथा यह संदेश देना है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
हाथरस (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के हाथरस में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से…
बेटी की शादी के बाद अब सरेंडर की तैयारी! मोकामा विधायक अनंत सिंह के अगले…
AI निर्मित कोडरमा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड के कोडरमा जिले में शनिवार की सुबह…
Ai निर्मित संसद की 850 सीटों वाली सियासी बिसात! यूपी-बिहार में बढ़ेगी ताकत या दक्षिण…
543 से 850 सीटों तक विस्तार, महिला आरक्षण और परिसीमन पर सत्ता-विपक्ष आमने-सामने 2029 के…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन की सुरक्षा और पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करने के…