Categories: Uncategorized

कुआंनो नदी पर पक्के पुल की कमी से 20 गांवों के हजारों ग्रामीणों को आवागमन बाधित

उतरौलाबलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)
विकास खंड रेहरा बाजार के ग्राम पंचायत इटई अब्दुल्लाह के पास स्थित कुआंनो नदी के गुलरेहवा घाट पर पक्के पुल का निर्माण न होने से ग्रामीणों में गहरी निराशा है। इस क्षेत्र के लगभग 20 गांवों के लोगों को तहसील और जिला मुख्यालय तक पहुंचने के लिए दुर्गम और खतरनाक रास्तों से गुजरना पड़ रहा है। लकड़ी के अस्थायी पुल के सहारे ग्रामीण आवागमन करने को मजबूर हैं, जो वर्षा ऋतु में नदी में पानी के तेज बहाव के कारण बह जाता है। इससे गांवों का संपर्क लगभग पांच महीने तक पूरी तरह से टूट जाता है, जिससे लोगों की समस्याएं और भी बढ़ जाती हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, पुल न बनने के कारण उन्हें मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। उतरौला तहसील मुख्यालय तक पहुंचने के लिए लोगों को 30 किलोमीटर की अधिक दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे समय और संसाधनों की बर्बादी होती है। ग्रामीण रतिराम, बरकतुल्लाह, शफीक अहमद, मोहम्मद अतहर, हद्दीस, श्याम नारायण यादव, गंगाराम, राजेश कुमार वर्मा, मनोज कुमार, रामनिरंजन, योगेंद्र, प्रेमचंद, ओम प्रकाश चौहान, रमेश चौहान, राम उदार शुक्ला, नजीर अहमद, रियाज अहमद, आदिल और अन्य लोगों ने बताया कि पुल न होने से इटई अब्दुल्ला, घासीपोखरा, जखौली, सरायखास, दतलूपुर, अचलपुर चौधरी, मनुवागढ़, भिरवा, नेवादा, नथईपुर कानूनगो, लौकियां ताहिर, कुरथुआ खानपुर, मद्दोघाट, गोकुलबुजुर्ग आदि गांवों के करीब 30 हजार लोग अपनी जान जोखिम में डालकर लकड़ी के पुल से यात्रा करते हैं।

इन गांवों के लोगों को तहसील और जिला मुख्यालय तक पहुंचने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। राजेश जायसवाल, पतिराम, पंकज मिश्र, मल्हू, सईद अहमद, रक्षाराम, शकील अहमद ने बताया कि पुल के निर्माण न होने से इस क्षेत्र का विकास बाधित हो रहा है। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने इस गंभीर समस्या के समाधान की कोई पहल नहीं की है, जिससे ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं।

rkpnews@somnath

Recent Posts

पृथ्वी की पुकार और विष्णु का अवतरण: शास्त्रोक्त कथा का चमत्कारी अध्याय

जब अधर्म ने तोड़ी सभी सीमाएँ और धर्म की पुनर्स्थापना का संकल्प जागा पिछले एपिसोड…

38 minutes ago

शोक और स्मृति का दिन: 4 दिसंबर और इतिहास की अनमोल विरासत

4 दिसंबर ने इतिहास से छीने अनमोल सितारे – स्मृतियों में अमर हुए महान व्यक्तित्वों…

60 minutes ago

जब जन्मदिन बना इतिहास की पहचान

जब 4 दिसंबर ने रचे इतिहास के सितारे – जिनकी रोशनी आज भी भारत को…

1 hour ago

4 दिसंबर को किस मूलांक की बदलेगी किस्मत

📿 Numerology 4 December 2025: आज इन मूलांकों की चमकेगी किस्मत, जानें कैसा रहेगा आपका…

1 hour ago

जानें आज आपकी राशि में क्या है खास

🔯 Rashifal / राशिफल – 4 दिसंबर 2025 (गुरुवार) तिथि: 4 दिसंबर 2025, गुरुवारदिन के…

2 hours ago

एक तारीख, सैकड़ों कहानियाँ: 4 दिसंबर का ऐतिहासिक महत्व

4 दिसंबर: वह तारीख जिसने बार-बार इतिहास की धड़कन बदल दी — संघर्ष, खोज, सम्मान…

7 hours ago