जाम से त्रस्त सलेमपुर: बीमार युवती को परिजन हाथों से उठाकर ले गए अस्पताल, वीडियो वायरल

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।नगर के गांधी चौक से रेलवे स्टेशन व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाने वाले मार्ग पर रविवार सुबह एक बार फिर भीषण जाम लग गया। जाम के कारण एक बीमार युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुँचाने में परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सूत्रों के अनुसार, युवती की हालत गंभीर थी और एंबुलेंस या वाहन के माध्यम से उसे अस्पताल ले जाना संभव नहीं हो पा रहा था। मजबूर होकर परिजनों ने युवती को हाथों से उठाकर अस्पताल तक पहुंचाने का प्रयास किया। यह दृश्य देखकर मौजूद लोगों में आक्रोश और संवेदना दोनों झलकने लगी।इस घटना का वीडियो मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने अपने मोबाइल से बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि गांधी चौक से लेकर अस्पताल तक हर सुबह जाम की समस्या बनी रहती है, जिससे आम जनता, मरीज और स्कूली बच्चों को भी भारी दिक्कत होती है।हालांकि नगर पंचायत और तहसील प्रशासन द्वारा कई बार इस समस्या के समाधान के प्रयास किए गए, लेकिन अब तक कोई ठोस परिणाम नहीं निकल पाया है। नागरिकों ने प्रशासन से जल्द स्थायी समाधान की मांग की है।

rkpnews@desk

Recent Posts

पुलवामा के वीर सपूत को नम आंखों से श्रद्धांजलि

शहीद प्रदीप थापा स्मारक पर माल्यार्पण, गूंजे भारत माता की जय के नारे महाराजगंज (राष्ट्र…

24 minutes ago

अवैध कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो महिला तस्कर गिरफ्तार

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए…

36 minutes ago

सिकंदरपुर CHC में इंजेक्शन विवाद, परिजनों ने मांगी जांच

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर में ओवरडोज इंजेक्शन का आरोप, 3 वर्षीय बच्ची की हालत बिगड़ी…

44 minutes ago

दरोगा मौत पर न्यायिक जांच की मांग, देवरिया में गरजे अजय राय

देवरिया पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, भाजपा पर तीखा हमला – बोले: पूरी बीजेपी…

2 hours ago

महाशिवरात्रि 2026 पर दुर्लभ संयोग: इस समय पूजन से मिलेगा विशेष फल

🔱 महाशिवरात्रि 2026 पंचांग: 15 फरवरी रविवार का शुभ-अशुभ समय, राहुकाल, नक्षत्र और व्रत विधि…

2 hours ago

फाइलेरिया रोधी दवा वितरण, 1656 लोगों को खिलाई गई खुराक

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम (आईडीए) के अंतर्गत शनिवार को होली क्रॉस स्कूल…

2 hours ago