बैंक के मैनेजर के अमर्यादित व्यवहार से व्यापारियों में रोष

👆तुर्कपट्टी स्थित बड़ौदा यूपी बैंक के मैनेजर👆

राजापाकड़/कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)26 सितम्बर..

आरबीआई के गाइडलाइन के निर्देशानुसार बैंक मैनेजर सहित सभी कर्मचारी उपभोक्ताओं से मित्रवत व्यवहार करते हुए उनका काम करें लेकिन तुर्कपट्टी स्थित बड़ौदा यूपी बैंक के मैनेजर आरबीआई के गाइडलाइन को दरकिनार कर अपना नियम चलते हैं।

👆बैंक के कर्मचारियों पर आरोप लगाता ग्राहक👆

उपभोक्ताओं ने मैनेजर पर आरोप लगाया है कि बैंक में अपना काम कराने आने वाले उपभोक्ताओं से मैनेजर अमर्यादित तरीके से पेश आने के साथ ही अपशब्दों का प्रयोग करते हुए बेइज्जती करते है।एक उपभोक्ता ने आरोप लगाया है कि सीसी लोन के लिये हमसे 10 प्रतिशत कमीशन की माँगा गया लेकिन कमीशन नहीं देने पर मैनेजर साहब पिछले एक साल से दौड़ा रहे हैं।सोमवार को स्टेटमेंट के लिये एक ग्राहक चार घंटे तक बैंक का चक्कर लगाता रहा।

👆बैंक मैनेजर पर आरोप लगाता ग्राहक👆

तुर्कपट्टी और आसपास के लोगों का कहना है कि तुर्कपट्टी में राष्ट्रीयकृत बैंक नहीं होने के चलते यहाँ के सभी लोग एक मात्र बड़ौदा यूपी बैंक से ही लेन- देन करते हैं। सोमवार को बैंक में उपस्थित ग्राम पकड़ी निवासी दिनेश गिरी ने बताया कि वह पिछले एक साल से बैंक का चक्कर काट रहे हैं।मुझे सीसी का लिमिट बढ़वाना था इसके लिये मुझसे दस प्रतिशत कमीशन माँगा गया जिसे नहीं देने पर मुझे आश्वासन देकर दौड़ाया जा रहा है।

तुर्कपट्टी पकड़ी निवासी अमरेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि वह बैंक स्टेटमेंट के लिए सुबह करीब 11 बजे से बैंक में हैं और शाम 3 बजने को है लेकिन उन्हें अबतक स्टेटमेंट नहीं दिया गया और नहीं तो ऊपर से अभद्रता पूर्वक व्यवहार किया जा रहा है। तुर्कपट्टी व्यापार मण्डल के युवा अध्यक्ष सन्तोष मद्धेशिया ने बताया कि यहाँ के व्यापारी पैसा निकालने के दौरान काफी परेशान रहते हैं।

इन्हें जानबूझकर परेशान किया जाता है वहीं अगर कोई महिला अपने खाते से सम्बंधित कोई काम कराने आती है तो उसे काफी समय तक अपने पास बैठा कर बातें करते रहते हैं।उपभोक्ताओं द्वारा लगाये गये आरोपों के सम्बन्ध में बैंक मैनेजर टीपी नायक से पूछने पर उन्होंने आरोपों को नकारते हुए स्टाफ की कमी होना बताया तथा कई अन्य सवालों पर चुप्पी साधे रहे।

संवाददाता कुशीनगर…

parveen journalist

Recent Posts

3 मार्च को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में दर्ज महान हस्तियां

3 मार्च को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…

3 hours ago

3 मार्च को जन्मे व्यक्ति: इतिहास, कला, सेना और खेल जगत की महान विभूतियाँ

3 मार्च को जन्मे व्यक्ति भारत और विश्व इतिहास में विशेष स्थान रखते हैं। इस…

3 hours ago

पंचांग 03 मार्च 2026: फाल्गुन पूर्णिमा, होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और चंद्र राशि जानें

पंचांग 03 मार्च 2026 (Panchang 03 March 2026)दिनांक: 03/03/2026, मंगलवारपक्ष: फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमासंवत: विक्रम…

3 hours ago

अंबरनाथ में भव्य होली मिलन समारोह संपन्न, सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हुआ शहर

महाराष्ट्र (राष्ट्र की परम्परा)। अंबरनाथ महोत्सव सांस्कृतिक संस्था द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन…

8 hours ago