ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में गिरी, 13 की मौत 30 से अधिक लोग थे सवार

ओवरटेक करते समय हुआ हादसा

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
शाहजहांपुर के तिलहर निगोही रोड पर शनिवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल से नीचे गिर गई। डीएम ने हादसे में 13 लोगों की मौत की पुष्टि की है, ट्रॉली में 30 से 35 लोग सवार थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली रटा पुल से रेलिंग तोड़ती हुई नदी में गिरी। मौके पर स्थानीय लोगों के साथ पुलिस पहुंच गई है। ग्राम सनौरा के लोग गांव में भागवत कथा के लिए जल लेने जा रहे थे।
एसपी एस आनंद के मुताबिक हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मौके पर एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम पहुंच गई है। घायलों को नजदीकी सीएचसी भेजा गया है, जहां जिला अस्पताल को भी अलर्ट किया गया है। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ हादसा

दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और डीसीएम से लोग अजमतपुर गांव में हो रही भगवत कथा के लिए जल लेने जा रहे थे। इसी दौरान दोनों ट्रॉलियां एक दूसरे को ओवरटेक करने लगीं। जिसके बाद एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल की रेलिंग तोड़कर करीब 40 फीट नीचे गिर गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

ट्रॉली के नीचे दब गए थे लोग,आस-पास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ट्रॉली को सीधा किया। ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया।

प्रत्यक्षदर्शी बोला- मैं आगे था, पीछे मुड़कर देखा तो नीचे गिरी थी ट्रॉली

ट्रैक्टर-ट्रॉली से आगे चल रहे बाइक सवार रामवीर ने बताया, “गांव में भागवत कथा होने जा रही थी। मैं उसी ट्रैक्टर के आगे चल रहा था। पीछे धमाके की आवाज सुनाई दी, देखा तो ट्रॉली ट्रैक्टर समेत नीचे गिरी थी। ट्रॉली में सवार कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे में मेरी पत्नी को चोट आई है।”

भागवत कथा से पहले निकलनी थी कलश यात्रा

अस्पताल में मौजूद गांव के लोगों ने बताया कि शनिवार को ह ही भागवत कथा शुरू होने वाली थी। उससे पहले नदी से जल लाकर कलश यात्रा निकाली जाती है। इसलिए गांव के लोग गर्रा नदी में जल लेने गए थे। लेकिन उससे पहले ही हादसा हो गया। अब कथा के पंडाल समेत पूरे इलाके में सन्नाटा है।

सीएम योगी ने जताया दुख

सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समूचित इलाज के निर्देश दिए हैं। इसी के साथ घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की है। मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार मुआवजा देने का ऐलान किया है।

rkpshomnath

Recent Posts

घर में मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम: ट्रेलर हादसे में विशुनपुरा के दयानंद की मौत

बरहज में दर्दनाक हादसा: ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत, भाग रहे…

12 minutes ago

LoC पर आधी रात के बाद सेना का बड़ा एक्शन! कुपवाड़ा में मुठभेड़, दो आतंकवादी ढेर; इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

फोटो goo कुपवाड़ा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सुरक्षा…

45 minutes ago

खाटू श्याम के दर्शन से पहले काल का कहर! कोटा में नाले में समाई श्रद्धालुओं की बस, 8 की मौत

Ai निर्मित फोटो भोपाल से निकले थे बाबा श्याम के दर्शन करने कोटा (राष्ट्र की…

2 hours ago

17 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज की महत्वपूर्ण घटनाएं, जन्म, निधन और खास दिवस

लेखक: अभिषेक कुमार 17 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्व: विज्ञान, विश्व युद्ध, साहित्य और शांति के…

3 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित सुबह का संदेश, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर पुलिस ने जाना हाल, बुजुर्गों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा;…

3 hours ago