उत्तर प्रदेश में मूसलाधार बारिश से बाढ़ का कहर, 200 से अधिक गांव जलमग्न

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)
देशभर में मॉनसून की दस्तक ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। उत्तर भारत, खासकर उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

संगम नगरी प्रयागराज के कई प्रमुख इलाके पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं। वाराणसी समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों में गंगा, यमुना और उनकी सहायक नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया गया है, लेकिन नदियों का रौद्र रूप लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है।

फतेहपुर जिले में यमुना नदी के उफान से हालात गंभीर हैं। बाढ़ के कारण कानपुर–बांदा मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। किशुनपुर–दांदो यमुना पुल का संपर्क मार्ग टूट जाने से इस रास्ते से भी आवाजाही बंद हो चुकी है।

आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, अब तक 200 से अधिक गांव पानी में डूब चुके हैं और हजारों एकड़ खड़ी फसलें नष्ट हो चुकी हैं। तेज बहाव में बहकर कई लोगों की जान भी जा चुकी है, जबकि सैकड़ों परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश और नदियों के जलस्तर में और वृद्धि की संभावना जताई है। प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक बाहर न निकलने की अपील की है।

Editor CP pandey

Recent Posts

होली पर मातम: Amethi जिले में 7 मौतें, 11 घायल; हादसों ने छीन लीं खुशियां

अमेठी (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों और उमंग का पर्व होली इस बार Amethi जिले के…

1 hour ago

होली पर दर्दनाक हादसा: Rohtak में कार-बाइक टक्कर से 4 युवकों की मौत

रोहतक (राष्ट्र की परम्परा)। होली के दिन हरियाणा के Rohtak में एक बड़ा सड़क हादसा…

1 hour ago

Sri Lanka के पास ईरानी जहाज पर हमला: 78 घायल, 101 लापता; समुद्र में बड़ा बचाव अभियान

कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। Sri Lanka के दक्षिणी तट के पास समुद्र में बुधवार को…

1 hour ago

BJP Rajya Sabha Candidate List 2026: बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा को टिकट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो…

4 hours ago

Manama में फंसे तेलुगु परिवार, युद्ध के बीच बढ़ी चिंता

US–Israel–Iran War के बीच बहरीन की राजधानी Manama में घूमने गए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश…

4 hours ago

रंग-बिंबों की होली

• नवनीत मिश्र फागुन आया तो लगाजैसे सरसों के खेतों नेपीली धूप ओढ़ ली हो।…

5 hours ago