आईजीआरएस निस्तारण में टॉप वन: संत कबीर नगर की खलीलाबाद तहसील प्रदेश में प्रथम

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l उपजिलाधिकारी खलीलाबाद रमेश चंद्र ने सोमवार को बताया कि जनसुनवाई पोर्टल आईजीआरएस की माह अप्रैल रैंकिंग में खलीलाबाद तहसील द्वारा प्रदेश की 350 तहसीलों में 05 अन्य तहसील के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।
उल्लेखनीय है कि समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली या इंटीग्रेटेड ग्रीवेंस रिड्रेसल सिस्टम शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से है जिसकी समीक्षा प्रत्येक माह उच्चतम स्तर से की जाती है। आइजीआरएस रैंकिंग निर्धारण में पूरे माह की शिकायतों की गुणवत्ता पूर्ण समयबद्ध निस्तारण, सी श्रेणी में प्राप्त संदर्भ, आवेदक द्वारा प्राप्त निस्तारण पर दिए गए फीडबैक आदि बिंदुओं पर किया जाता है।उपजिलाधिकारी खलीलाबाद रमेश चंद्र द्वारा बताया गया कि तहसील खलीलाबाद में प्राप्त संदर्भों का निस्तारण, शिकायतकर्ता तथा स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में किया जाता है।
अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) अभिनव रंजन श्रीवास्तव द्वारा खलीलाबाद तहसील की इस उपलब्धि पर उप जिलाधिकारी, तहसीलदार डॉक्टर सुनील कुमार, नायब तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार सेमरियावाँ प्रियंका तिवारी, आईजीआरएस ऑपरेटर जैनुद्दीन अहमद सहित समस्त तहसील कर्मियों को बधाई दी है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

वृद्धजनों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ मेगा विधिक साक्षरता शिविर की तैयारियां तेज

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में विधिक जागरूकता को बढ़ावा देने और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का…

10 minutes ago

त्योहारों और यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर कानून-व्यवस्था की समीक्षा, सख्त निर्देश जारी

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्यौहारों एवं यूपी बोर्ड परीक्षाओं को सकुशल संपन्न कराने तथा जनपद…

20 minutes ago

दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, रुद्रपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद देवरिया में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

27 minutes ago

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026: आगरा में नकल पर सख्त पहरा

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026: आगरा प्रशासन की सख्त रणनीति, 1.21 लाख परीक्षार्थियों के लिए कड़ा…

31 minutes ago

आधा-अधूरा इंटरलॉकिंग, लाखों का भुगतान

बड़हरा राजा में इंटरलॉकिंग घोटाले’ की गूंज, ग्रामीणों ने मांगी उच्चस्तरीय जांच महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।…

1 hour ago

पतिदेव की कहानी

वादा करो कि बेलन का उपयोगचपाती बनाने के लिये ही करोगी,वादा दिवस, पति देव की…

1 hour ago