टमाटर के तेवर हुए लाल,अदरक ने दिखाया आंख प्याज के भी बढ़े भाव

आम नागरिकों की थाली से हरी सब्जी हुई गायब

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) हल्की बारिश के बाद से हरी सब्जी लौकी, तरोई, भिंडी, अदरक, प्याज, गोभी, करेला, शिमला मिर्च, टमाटर जैसी सब्जियों के भाव आसमान पकड़ ली हैं। जिससे अब आम नागरिकों की थाली से हरी सब्जी दूर होती जा रही है। जिसका मुख्य कारण उत्पादन में 70 प्रतिशत की कमी बताया जा रहा है, जिसका सीधा असर सब्जियों के भाव पर पड़ा है, और कीमत दोगुनी हो गई है। बाजार में आलू, प्याज, कद्दू छोड़कर सभी सब्जियां 50 के पार पहुंच गई है। टमाटर के तेवर जहाँ लाल हैं, वहीं प्याज भी आंख दिखाने लगा है। अदरक और लहसुन की खरीदारी भी आम आदमी के बजट के बाहर है। सब्जियों के आसमान छू रहे भाव से आम आदमी हालाकान हैं। टमाटर की कीमत 120 रुपए किलो से कम नहीं हो रही है। बहराइच, रिसिया, नानपारा, रुपईडीहा, रिसीया, मटेरा, मिहींपुरवा, सहित पुरे जनपद में सब्जी मंडी होने के बावजूद क्षेत्र के बाबागंज, नवाबगंज, चर्दाजमोग, भूप गंज, कोट बाजार, के साथ ही साथ छोटे बड़े चौराहों पर हरी सब्जी बेचने वाले दुकानदार महंगे दरों पर खुलेआम सब्जी बेचकर लोगों के जेब ढीली कर रहे हैं। बस स्टॉप चौराहे पर सब्जी की खरीदारी कर रहे दुहलवा निवासी अनुरध कुमार पांडे, शास्त्र कुमार तिवारी, गुरुदीन ने कहा कि सब्जी की इस महंगाई से आम नागरिकों की कमर टूट रही है। खुनौरा निवासी अयोध्या प्रसाद रावत , कमालुद्दीन, शैलेन्द्र कुमार शर्मा, रामबहोरी, गुरदीन यादव,ने कहा कि यदि ऐसा ही रहा तो गरीब कमजोर वर्ग हरी सब्जी नहीं खा सकेंगे। क्यों की टमाटर 120 रुपए से लेकर 140 रुपए प्रति किलो तक बिक रहा है। अदरक के भाव भी आसमान छू रहे हैं। यह 160 रुपए का 500 ग्राम मिल रहा है। करेला, भिंडी, कद्दू, लौकी, बंदगोभी 60 रुपए किलो से अधिक बिक रहे हैं। महंगी सब्जियों ने रसोई के बजट को बिगाड़ कर रख दिया है। सब्जी करोबार करने वाले उमेश मौर्य ने बताया कि सभी सब्जियां मंडी में आती है। भीषण गर्मी के बाद अब बरसात शुरू हो गई है, गर्मियों में सब्जी की पैदावार प्रभावित होना मुख्य कारण है। अधिकांश सब्जियां झुलस गई व खेतों में जो सब्जी बची वह अब भीषण बरसात से बर्बाद हो रही है, इसी के चलते सब्जियों के भाव आसमान छू रहे हैं। गांव में फेरी लगाकर हरी सब्जी विक्रेता अमेरिका मौर्य ने कहा कि सब्जी महंगी होने के कारण गांव में सब्जी की बिक्री में भी गिरावट आई है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

जमीन विवाद से बढ़ा तनाव: बुजुर्ग वकील की मौत, प्रधान पर हत्या जैसे आरोप

प्रशासनिक लापरवाही या साजिश? सड़क विवाद में अधिवक्ता की संदिग्ध मौत देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)…

6 minutes ago

संस्कार, अनुशासन और आत्मनिर्भरता से ही बनती है विशिष्ट पहचान: वैभव चतुर्वेदी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक-परास्नातक के…

29 minutes ago

ग्राम प्रधान के अधिकार छीने जाने से बढ़ी अव्यवस्था ग्रामीणों में आक्रोश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के गढ़िया रंगीन कस्बे में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी…

56 minutes ago

भूमि विवाद निस्तारण व फॉर्मर रजिस्ट्री में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: डीएम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में भूमि विवाद मुक्त राजस्व ग्राम अभियान और फॉर्मर रजिस्ट्री…

1 hour ago

मोबाईल नंबर जिन उपभोक्ताओं बदला उनकी परेशानी ब

सिकंदरपुर /बलिया( राष्ट्र की परम्परा) गैस बुकिंग और केवाईसी प्रक्रिया को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानियां…

3 hours ago

प्रशिक्षण ही आदर्श पुलिसकर्मी की नींव: एसपी शक्ति मोहन अवस्थ

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी रिक्रूट…

3 hours ago