आज का राशिफल (09 सितम्बर 2025)

आज कई राशियों के लिए आर्थिक उन्नति और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं। विशेष रूप से व्यवसाय से जुड़े जातकों को सफलता और नए अवसर प्राप्त होंगे। वहीं कुछ राशियों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी, घरेलू विवाद या गलतफहमियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। ऐसे में धैर्य और विवेक ही सफलता की कुंजी रहेगा।

मेष (Aries)
आज का दिन सामाजिक और पारिवारिक दृष्टि से शुभ रहेगा। परिवार में खुशहाली बढ़ेगी और आपकी राय का महत्व बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी तथा धन से जुड़े नए अवसर प्राप्त होंगे। कारोबार में विस्तार की संभावना है।
वृष (Taurus)
आज परिवार और समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापारिक वर्ग को कोई बड़ा लाभकारी सौदा मिल सकता है। करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
मिथुन (Gemini)
आपकी लोकप्रियता बढ़ने का समय है। नौकरीपेशा और व्यापारियों को तरक्की मिलेगी। उद्योग-व्यवसाय में नए अवसर प्राप्त होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा।
कर्क (Cancer)
दिन अत्यंत शुभ और मंगलकारी है। सुख, सफलता और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ समय बिताने से प्रसन्नता मिलेगी। संतान के भविष्य संबंधी योजनाओं पर विचार करने का सही समय है।
सिंह (Leo)
आज आपको अपने अहंकार पर नियंत्रण रखना होगा। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें, अन्यथा शत्रु बढ़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आनंद रहेगा। यात्रा के योग हैं, परिवार सहित कहीं घूमने जा सकते हैं।
कन्या (Virgo)
आज आपकी उपलब्धियों की यात्रा जारी रहेगी। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान प्राप्त होगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी प्रशंसा होगी। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।
तुला (Libra)
उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा और नए सम्पर्क लाभकारी साबित होंगे। हालांकि, स्वास्थ्य थोड़ी परेशानी दे सकता है, इसलिए खानपान पर ध्यान दें। व्यापार में अच्छा लाभ होने की संभावना है।
वृश्चिक (Scorpio)
आज का दिन धार्मिक प्रवृत्ति का रहेगा। किसी धर्मस्थल की यात्रा करेंगे या आध्यात्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। अपने रहस्यों को दूसरों से साझा न करें। कार्यक्षेत्र में सावधानी जरूरी है।
धनु (Sagittarius)
सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को सम्मान मिलेगा। व्यापारिक प्रतिष्ठा और ईमानदारी की चर्चाएं होंगी। आज भाग्य आपका साथ देगा।
मकर (Capricorn)
आज जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसान पहुंचा सकता है। “आ बैल मुझे मार” वाली कहावत आप पर लागू हो सकती है, इसलिए सोच-समझकर कदम उठाएं। विद्यार्थियों को लक्ष्य पर केन्द्रित रहना होगा।
कुंभ (Aquarius)
आपके स्वजन ही आज विरोधी जैसा व्यवहार कर सकते हैं। धैर्य बनाए रखें। व्यापार में सावधानी बरतें और लापरवाही से बचें। कार्यक्षेत्र में निष्ठा और सजगता से सफलता मिलेगी।
मीन (Pisces)
आज का दिन चुनौतियों से भरा रहेगा, लेकिन विषम परिस्थितियों में भी आप आगे बढ़ेंगे। धन संबंधी मामलों में सोच-विचार आवश्यक है। परिवार में किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है।

यह राशिफल सामान्य प्रभाव पर आधारित है। व्यक्तिगत जीवन पर इसका प्रभाव जन्मपत्री की स्थिति के अनुसार भिन्न हो सकता है।

पंडित जय प्रकाश पाण्डेय

Editor CP pandey

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago