20 अक्टूबर को रखा जाएगा करवा चौथ व्रत
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। करवा चौथ व्रत सनातन धर्म व संस्कृति का प्रमुख त्योहार है, यह कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष के चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस बार यह व्रत 20 अक्टूबर को रखा जाएगा। उक्त बातें बताते हुए आचार्य अजय शुक्ल ने कहा कि इस बार चतुर्थी तिथि की शुरुआत 19 अक्टूबर को शाम को 6 बजकर 17 मिनट पर हो रहा है ,यह तिथि 20 अक्टूबर को दोपहर 3 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। उदया काल में चतुर्थी तिथि 20 अक्टूबर को रह रही है, इस कारण यह त्योहार 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस व्रत की सबसे पहले शुरुआत मां पार्वती जी ने भगवान शिव को वर रूप में पाने के लिए रखा था। इस व्रत के पश्चात ही उनका विवाह शिव जी के साथ हुआ था। एक और मान्यता है कि करवा चौथ के दिन चन्द्रमा से अमृत की वर्षा होती है।इसलिए सुहागिन महिलाएं चन्द्रमा से अपने पति के लम्बी आयु की कामना और उनके सुख समृद्धि के लिए पूजा अर्चना करती हैं। आचार्य अजय शुक्ल ने बताया कि व्रत की शुरुआत हमेशा सरगी खाने से की जाती है,जो सूर्योदय से दो घण्टे पहले खाई जाती है।व्रत के दौरान करवा माता ,भगवान गणेश,व चन्द्रमा की विधिनुसार पूजा अर्चना की जाती है।पूरे दिन उपवास के बाद चन्द्रमा के उदय के साथ उनका छ्लनी से दर्शन के पश्चात पति का भी दर्शन कर व्रत का समापन होता है। इस बार चंद्रोदय 20 अक्टूबर को शाम 7 बजकर 53 मिनट पर हो रहा है तो व्रत का समापन भी इसके बाद ही होगा।
अवैध पार्किंग और ई-रिक्शा की मनमानी पर लगेगी लगाम निर्धारित रूट पर ही चलेंगे ई-रिक्शा…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस अधीक्षक इलामारन के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने…
नई दिल्ली स्थित Bharat Mandapam में आयोजित AI समिट के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस के…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद मऊ में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों की समस्याओं के समाधान…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर फ्रॉड पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए कोपागंज थाने की साइबर…