बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
जनपद सहित आदर्श नगर पंचायतो व ग्रामीण क्षेत्रों में ईद-उल-अजहा पर्व मनाया जा रहा है। सिकन्दरपुर में हॉस्पिटल मोड़ पर स्थित ईदगाह पर सुबह 8 बजे स नमाज शुरू हुई। इसमें बड़ी संख्या में नमाजी पहुंचे और देश में अमन चैन की दुआ मांगी। ईद-उल-अजहा का पर्व मुस्लिम महीने जिलहिज्जा की 10वीं तारीख को मनाया जाता है। ईद-उल-अजहा धार्मिक पर्व के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। इस अवसर पर शहर में उत्सव का माहौल है। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया था, जिसमें एसडीएम सुनील कुमार, क्षेत्राधिकार रजनीश कुमार थाना अध्यक्ष प्रवीण सिंह, चौकी प्रभारी ज्ञान प्रकाश तिवारी,
एलआईयू इंस्पेक्टर जियालाल, लालजी यादव, आदित्य पुरी भारी सुरक्षा व्यवस्था के दिन मौजूद थे। वहीं चेयरमैन प्रतिनिधि संजय जयसवाल, पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी गणेश सोनी, नजरुलबारी, अनिल विद्यार्थी, डॉ आशुतोष गुप्ता, राकेश सिंह, राकेश यादव आदि ने सभी को गले मिलकर बकरीद की बधाई दिया।
रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…
नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…
रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…
बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक…
नवनीत मिश्र रक्षा बंधन केवल कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के…